समाधान ऑनलाइन 30 जुलाई को
ब्यूरो विशाल समाचार रीवा
रीवा . मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 30 जुलाई को आयोजित समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के आवेदकों के प्रकरणों की सुनवाई करेंगे। कार्यक्रम शाम 4 बजे एनआईसी केन्द्र में आरंभ होगा। कमिश्नर बीएस जामोद ने सभी संबंधित अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

