
प्रेरणास्त्रोत अण्णाभाऊ साठे: शोषित वर्ग को मिला सामाजिक जागरण का बल – राहुल डंबाळे
पुणे, ब्यूरो विशाल समाचार
“लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे शोषित, पीड़ित समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उनके साहित्य और सामाजिक आंदोलनों के माध्यम से वंचित समाज को संगठित होकर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों पर चलने की ताकत मिली।” यह विचार रिपब्लिकन युवा मोर्चा के नेता राहुल डंबाळे ने व्यक्त किए।
यह वक्तव्य उन्होंने सारसबाग, पुणे स्थित अण्णाभाऊ साठे की पूर्णाकृति प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर आयोजित पुण्यतिथि अभिवादन सभा में दिया। इस आयोजन के माध्यम से लोकशाहीर साठे के कार्यों और विचारों को स्मरण कर समाज को संगठित रहने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर आंबेडकरी आंदोलन से जुड़े प्रमुख कार्यकर्ता नागेश भोसले, सत्यवान गायकवाड, सागर धाडवे, आनंद घरात, रवीभाऊ आरडे, प्रकाश वैराळ सहित पुणे शहर मातंग समाज के सचिव दीपक कसबे एवं जयंती महोत्सव समिति की स्वागताध्यक्ष लक्ष्मीताई पवार प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।


