पूणेव्हीकल

टीवीएस मोटर कंपनी ने किया द अल्टीमेट स्ट्रीट वैपन का अनावरणः 2025 टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 को बाज़ार में उतारा

टीवीएस मोटर कंपनी ने किया द अल्टीमेट स्ट्रीट वैपन का अनावरणः 2025 टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 को बाज़ार में उतारा

आज के दौर के राइडर के लिए आधुनिक टेक से युक्त, यह नया मॉडल बोल्ड ग्राफिक्स, बेहतर डिजिटल फीचर्स और टेक अपग्रेड्स के साथ पेश किया गया है

पुणे : पिछले चार दशकों की रेसिंग की समृद्ध धरोहर को आगे बढ़ाते हुए दोपहिया एवं तिपहिया सेगमेन्ट में ग्लोबल लीडर टीवीएस मोटर कंपनी ने आज 2025 टीवीएस अपाचे आरटीआर 310, द अल्टीमेट स्ट्रीट वैपन का लॉन्च किया। राइडर को ध्यान में रखते हुए परफोर्मेन्स, अपग्रेड्स और एग्रेसिव स्टाइलिंग के साथ पेश की गई 2025 टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 सड़क पर प्रभुत्व बनाते हुए अपने डीएनए पर खरी उतरती है। पावर और प्रेसीज़न का बेहतरीन संयोजन यह मशीन उन लोगों के लिए डिज़ाइन की गई है जो आत्मविश्वास, नियन्त्रण और कैरेक्टर के साथ राईड करना पसंद करते हैं।

ओबीडी2बी-कम्प्लायन्ट 2025 टीवीएस अपाचे आरटीआर 310, रियल-टाईम एमिशन मॉनिटरिंग, शार्प रिस्पॉन्स और इंजन के बेहतर स्वास्थ्य के साथ स्मार्ट परफोर्मेन्स को नया आयाम देती है। नेक्स्ट-जैन मल्टी-लैंग्वेज यूआई/यूएक्स क्लस्टर के साथ यह राईड को अधिक सहज और पर्सनलाइज़्ड बनाती है। सस्टेनेबिलिटी एवं इनोवेशन के साथ राइडर को अभूतपूर्व संतोषजनक अनुभव प्रदान करती है।

फीचर्स से भरपूर और सेगमेन्ट में पहली बार पेश किए गए फीचर्स

बिल्ट-टू-ऑर्डर (बीटीओ) विकल्पः

2025 टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 उद्योग जगत में पहली बार पेश किए गए टीवीएस बिल्ट-टू-ऑर्डर (बीटीओ) प्लेटफॉर्म के माध्यम से फैक्टरी कस्टमाइज़ेशन के विकल्प के साथ आती है।

डायनामिक प्रो किट में हैः

o कीलैस राईड सिस्टम

o आरटी-डीएससी में कॉर्नरिंग ड्रैग कंट्रोल फीचर

o आरटी-डीएससी में लॉन्च कंट्रोल फीचर

सेगमेन्ट में पहली बार लाए गए फीचर्स :

o पारदर्शी क्लच कवर

o की लैस राईड

o ड्रैग कंट्रोल फीचर

o कॉर्नरिंग ड्रैग कंट्रोल फीचर

नए फीचर्सः

o मल्टी-लैंग्वेज यूआई के साथ जेन-2 क्लस्टर

o यूएसडी 43 डाया फ्रंट सस्पेंशन (बेस वेरिएन्ट)

o सिक्वेंशियल टर्न सिग्नल लैम्प (टीएसएल), संशोधित स्टाइलिंग के साथ

o हैण्ड गार्ड्स

o ड्रैग कंट्रोल फीचर (डीटीसी)

o लॉन्च कंट्रोल (आरटी-डीएससी) -डायनामिक प्रो किट

o ग्राफिक्स रीफ्रैश के साथ तीन नए कलर ऑप्शन्स

फ्रीस्टाइलर के लिए डिज़ाइन एवं डायनामिक्स

2025 के लिए नए रूप में पेश की गई टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 तीन बोल्ड नए कलर ऑप्शन्स, शानदार ग्राफिक्स, पारदर्शी क्लच कवर और अपडेटेड सिक्वेंशियल टीएसएल के साथ आती है। ये सभी फीचर्स इसके स्ट्रीट फाइटर लुक को और अधिक एग्रेसिव एवं आकर्षक बनाते हैं। अब इसके सभी वेरिएन्ट्स में स्टैण्डर्ड हैण्ड गार्ड्स दिए गए हैं। टॉप-एंड बीटीओ वेरिएन्ट आइकोनिक रेस रेप्लिका सेपांग ब्लू को बरक़रार रखे हुए है, जो टीवीएस रेसिंग की विश्वस्तरीय धरोहर को सम्मान देता प्रतीत होता है।

 

इस लॉन्च पर बात करते हुए विमल सुंबली, हैड बिज़नेस- प्रीमियम, टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा, ‘‘टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 अपनी शुरूआत से ही नेकेड स्पोर्ट्स सेगमेन्ट में ट्रैंडसैटर रही है। 2025 एडीशन के साथ हम इसी धरोहर को आगे बढ़ाते हुए फ्यूचर रैडी टेक, सहज डिजिटल इंटरफेस, स्टैण्डआउट स्टाइलिंग लेकर आए हैं, साथ ही हमने राइडर की सुरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता को और भी मजबूत बनाया है। यह नई फ्रीस्टाइलर मोटरसाइक्लिंग के नए दौर की शुरूआत करेगी जो कनेक्टेड, कस्टमाइज़ेबल और स्थायित्व के लिए प्रतिबद्ध होगा। हमें गर्व है कि हम टीवीएस अपाचे राइडर कम्युनिटी के लिए यह अपग्रेडेड अनुभव लेकर आए हैं जो हर दिन सभी सीमाओं को पार कर आगे बढ़ते हैं।’

यह मोटरसाइकल 35.6 PS@9,700 rpm और 28.7 Nm@6,650 rpm के साथ अपनी परफोर्मेन्स की विरासत पर खरी उतरती है।

2025 टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 का लॉन्च आकर्षक इंटरोडक्टरी कीमत पर किया गया हैः

बेस वेरिएन्ट रु 2,39,990

टॉप वेरिएन्ट रु 2,57,000

बीटीओ रु 2,75,000 से शुरू

मोटरसाइकल 16 जुलाई 2025 से सभी मुख्य महानगरों- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बैंगलुरू और चेन्नई में पांच वेरिएन्ट्स (तीन बीटीओ कस्टमाइज़ेशन सहित) में उपलब्ध है।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button