
सुचेता कुलकर्णी इनको प्रतिष्ठित पुरस्कार
पुणे: पीबीएमए के एच. व्ही. देसाई आय हॉस्पिटल की वैद्यकीय संचालिका डॉ. सुचेता कुलकर्णी इनको अहमदाबाद में हुए व्हिजन 2020 इस राष्ट्रीय परिषद में वुमन लीड फॉर आय केअर इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सन्मानित किया गया. नेत्रसेवा और नेत्रशिक्षण क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक और महत्वपूर्ण कार्य के लिए यह सम्मान किया गया. इस दौरान केंद्रीय आरोग्य और कुटुंब कल्याण मंत्रालय के सह सचिव विनय नेहरा इनके हाथो यह पुरस्कार दिया गया. ब्लाईंड पीपल्स असोसिएशन के उपसंचालक डॉ.धमेंद्रकुमार जेना, सहसचिव डॉ. भूषण पुनानी और व्हिजन 2020 परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजेश सैनी आदी मान्यवर इस दौरान उपस्थित थे.
व्हिजन 2020 : द राईट टू साईट इंडिया यह राष्ट्रीय परिषद ब्लाईंड पीपल्स असोसिएशन इस 1954 से कार्यरत संस्था की ओर से आयोजित की जाती है. परिषद का यह 19 वा सत्र था और इसमें नेत्रचिकित्सा से संबंधित विभिन्न वैज्ञानिक सत्र में संपूर्ण भारत से नेत्र चिकित्सक ने भाग लिया था.


