मऊगंज जिले में अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध
राजू उर्फ अनिल सिंह संवाददाता
मऊगंज : कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने जिले में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। विधानसभा के मानसून सत्र के कारण सभी प्रकार के अवकाश पर प्रतिबंध लगाया गया है। विशेष आवश्यकता होने पर कलेक्टर की अनुमति से ही अवकाश स्वीकृत किए जाएंगे।

