रीवा

गोपनीय प्रतिवेदन समय पर प्रस्तुत करें – कमिश्नर

गोपनीय प्रतिवेदन समय पर प्रस्तुत करें – कमिश्नर

 

ब्यूरो  रीवा विशाल समाचार

कमिश्नर बीएस जामोद ने सभी संभागीय अधिकारियों को वर्ष 2024-25 का वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने कहा है कि सभी अधिकारी शासन द्वारा निर्धारित प्रपत्र में निर्धारित प्रक्रिया और समय सीमा का पालन करते हुए गोपनीय प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। अधीनस्थ जिला अधिकारियों को भी इस संबंध में निर्देशित करें। अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के गोपनीय प्रतिवेदन प्राप्त कर उनमें मतांकन के पश्चात अग्रिम कार्यवाही के लिए प्रेषित करें। निर्धारित समय सीमा में गोपनीय प्रतिवेदन नहीं लिखने वाले और प्रतिवेदित करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध विलंब का निर्धारण करके अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। विलंब करने वाले अधिकारियों के गोपनीय प्रतिवेदन में भी इसका उल्लेख किया जाएगा। इसलिए सभी अधिकारी शासन द्वारा तय समय सीमा में गोपनीय प्रतिवेदन अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button