रीवा

कमिश्नर ने आमजनता के आवेदनों में की जनसुनवाई

कमिश्नर ने आमजनता के आवेदनों में की जनसुनवाई

ब्यूरो विशाल समाचार रीवा 

रीवा. कमिश्नर कार्यालय सभागार में कमिश्नर बीएस जामोद ने आमजनता के आवेदन पत्रों में सुनवाई की। कमिश्नर ने अधिकारियों को जनसुनवाई के आवेदन पत्रों में सात दिवस में कार्यवाही करके निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सरपंच ग्राम पंचायत मोहरवा द्वारा स्कूल की जमीन से अतिक्रमण हटाने तथा इसमें प्रस्तावित मंदिर निर्माण रूकवाने के लिए आवेदन दिया। कमिश्नर ने एसडीएम को मौके पर जाँच कर कार्यवाही के निर्देश दिए। आवेदिका सीताबाई नगर परिषद गोविंदगढ़ ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने के लिए आवेदन दिया। कमिश्नर ने संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन को आवेदन में कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई में संतलाल साहू ने उनके नाती के कक्षा नवीं में शाला में प्रवेश के लिए आवेदन दिया। कमिश्नर ने संयुक्त संचालक शिक्षा को आवेदन में कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई में श्री राघव प्रसाद, श्रीमती चन्द्रकली, दिनेश मिश्र, अखिलेश पटेल, दीपक कुमार सहित विभिन्न आवेदकों के आवेदनों में सुनवाई की गई। कमिश्नर ने ग्राम रौरा में शासकीय भूमि से बेदखल किए गए परिवारों के आवेदन पर संयुक्त कलेक्टर को जाँच कर प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सभी संभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button