
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणियों में नई नियुक्तियां, महाराष्ट्र अध्यक्ष पद की कमान रविंद्र चव्हाण के हाथों में
अखिल भारतीय मराठी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आंनद भैया रेखी ने महाराष्ट्र सदन नई दिल्ली में रविन्द्र चव्हाण से मुलाकात कर शुभकामनाएं दी
ब्यूरो विशाल समाचार दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में देश के विभिन्न राज्यों में पार्टी संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से प्रदेश कार्यकारिणियों में अहम बदलाव किए हैं। इसी क्रम में महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में माननीय रविंद्र चव्हाण की नियुक्ति की गई है।
रविंद्र चव्हाण एक अनुभवी और जमीनी नेता माने जाते हैं, जो लंबे समय से पार्टी की विचारधारा और सांगठनिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। उनकी नियुक्ति को संगठन के भीतर उत्साह और ऊर्जा का संचार माना जा रहा है।
नई जिम्मेदारी संभालने के बाद श्री चव्हाण का दिल्ली स्थित न्यू महाराष्ट्र सदन में विशेष स्वागत किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय मराठी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद भैय्या रेखी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने रविंद्र चव्हाण को पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दीं।
श्री आनंद रेखी ने कहा कि “यह नियुक्ति महाराष्ट्र में भाजपा को और अधिक जनसंवेदनशील व मजबूत नेतृत्व देगी। रविंद्र चव्हाण जैसे कार्यकर्ता के पास संगठनात्मक अनुभव और सामाजिक समझ दोनों का अनमोल संगम है।”
इस अवसर पर मराठी समाज के कई अन्य प्रमुख प्रतिनिधि, दिल्ली स्थित महाराष्ट्र भवन के अधिकारीगण और भाजपा के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद थे। स्वागत समारोह में मराठी संस्कृति और परंपरा की छवि भी स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
भाजपा नेतृत्व को उम्मीद है कि श्री चव्हाण की अगुवाई में महाराष्ट्र में संगठन को नया आयाम मिलेगा और आगामी चुनावों में पार्टी और अधिक मजबूती से उभरेगी


