सीतामढ़ी

बिहार में पेंशन धारकों की बल्ले-बल्ले- जून माह से ₹400 प्रतिमाह से बढ़ाकर पेंशन हुआ अब ₹1100 प्रतिमाह 

बिहार में पेंशन धारकों की बल्ले-बल्लेजून माह से ₹400 प्रतिमाह से बढ़ाकर पेंशन हुआ अब ₹1100 प्रतिमाह 

 

ब्यूरो विशाल समाचार सीतामढ़ी 

11 जुलाई को माननीय मुख्यमंत्री बिहार के कर कमलों द्वारा पेंशनधारियों के खातों में जून माह से बढ़े पेंशन की राशि का डीबीटी के माध्यम से होगा अंतरण।

जून माह से ₹400 प्रतिमाह से बढ़ाकर पेंशन हुआ अब ₹1100 प्रतिमाह

11 जुलाई को जिला मुख्यालय से लेकर पंचायत स्तर तक होगा कार्यक्रम का आयोजन, लाइव बेवकास्टिंग की होगी व्यवस्था

11 जुलाई को माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पटना में आयोजित कार्यक्रम का होगा लाइव वेवकास्टिंग।

समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिलास्तरीय “सामाजिक सुरक्षा पेंशन संवाद” कार्यक्रम का होगा आयोजन।

जिलाधिकारी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन संवाद कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के मद्देनजर उप विकास आयुक्त सहित 14 सदस्यीय समिति गठित की।

अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित रखने का दिया टास्क

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांग जनों को दी जा रही पेंशन की राशि को माह जून 2025 से ₹400 प्रतिमाह से बढ़ाकर ₹1100 प्रति माह किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को सहायता और संबल प्रदान करना है ताकि उनके आत्मसम्मान में वृद्धि हो तथा उन्हें गरिमापूर्ण जीवन जीने का अवसर मिले।

11 जुलाई को माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पटना में कार्यक्रम आयोजित कर जून माह से लाभार्थियों को बढ़े हुए दर पर मिलनेवाली राशि को डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में अंतरित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड मुख्यालय, पंचायत मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम सफल एवं सुचारु आयोजन हेतु जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक निर्देश दिया है।निर्देश दिया गया है कि जिला मुख्यालय /प्रखंड मुख्यालय )ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं राजस्व ग्राम स्तर पर किसी सरकारी भवन यथा:— पंचायत भवन, पंचायत सरकार भवन या चिन्हित अन्य सरकारी पक्के भवन यथा:– विद्यालय, सामुदायिक भवन सह वर्क शेड आदि में कार्यक्रम का आयोजन किया जाए।

कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन की दिशा में जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया है।

उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त संदीप कुमार सहित सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

उक्त कार्यक्रम में सभी 6 पेंशन योजना के लाभुकों की भागीदारी के लिए प्रयास किया जाएगा। इसके लिए पंचायत सचिव ,आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, विकास मित्र आदि के माध्यम से पेंशनधारियों को कार्यक्रम स्थल तक मोबिलाइजेशन हेतु सहयोग किया जाएगा।

जिला स्तर पर समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में उक्त कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा।

माननीय मुख्यमंत्री बिहार के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण लाभुकगण सुनेंगे तथा लाभान्वित होंगे। हर पंचायत में 6 से 7 स्थलों पर कार्यक्रम होना है । प्रत्येक केंद्र पर न्यूनतम 100 व्यक्ति तथा प्रखंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में न्यूनतम 200 व्यक्ति शामिल होंगे। पंचायत स्तर पर प्रभारी के रूप में पंचायत सचिव, राजस्व कर्मी, विकास मित्र,रोजगार सेवक, आवास सहायक, किसान सलाहकार आदि को नामित किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button