पूणेफिल्म जगत

येरे येरे पैसा 3’ 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

येरे येरे पैसा 3’ 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

ईशान अमेय खोपकर का मराठी सिनेमा में धमाकेदार डेब्यू!

मेरे‘ येरे पैसा 3’ का ‘उड़त गया सोन्या’ ब्रेकअप सॉन्ग हुआ रिलीज

 

पुणे| विशाल सिंह 

 

मराठी सिनेमा के बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘येरे येरे पैसा 3’ की चारों ओर चर्चा है। ट्रेलर और टाइटल ट्रैक को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब इस फिल्म का नया गाना ‘उड़त गया सोन्या’ रिलीज कर दिया गया है। यह गीत अपने अनोखे अंदाज़ और म्यूज़िक के कारण दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।

 

जहां ‘येरे येरे पैसा’ के पहले भाग में सनी और बबली की प्रेम कहानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, वहीं तीसरे भाग में सनी की शादी किसी और से होते देख बबली का दिल टूट जाता है। यही भावनाएं बबली इस गीत के माध्यम से अभिव्यक्त करती है।

 

हालांकि गाने की पृष्ठभूमि भावुक है, लेकिन इसका प्रस्तुतिकरण बेहद जोशीला और स्टाइलिश रखा गया है। ‘उड़त गया सोन्या’ एक ज़ेन ज़ी ब्रेकअप सॉन्ग है जो दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर रहा है। खास बात यह है कि इस गाने में निर्माता अमेय खोपकर के सुपुत्र ईशान अमेय खोपकर भी नजर आ रहे हैं। इसी फिल्म के माध्यम से ईशान का मराठी सिनेमा में डेब्यू हुआ है। इसके साथ ही अभिनेत्री सोनाली खरे की भी विशेष झलक गाने में देखने को मिलती है।

 

इस गाने को सायली पंकज, रविंद्र खोमणे, राधा खुडे, सौरभ साळुंके, मुनव्वर अली, अपूर्वा निशाद और सावनी भट्ट ने गाया है। पंकज पडघन ने इसका संगीत तैयार किया है और डॉ. विनायक पवार ने गीत के बोल लिखे हैं।

 

फिल्म के निर्देशक संजय जाधव का कहना है, “इस गाने में हमने सनी और बबली के रिश्ते को एक इमोशनल लेकिन मज़ेदार टच देने की कोशिश की है। गाने के ज़रिए कहानी में एक अहम मोड़ आता है, जिसे दर्शक सिनेमाघर में ही पूरी तरह समझ पाएंगे।”

 

निर्माता अमेय खोपकर ने भावुक होकर कहा, “यह गाना मेरे लिए बेहद खास है क्योंकि इसके ज़रिए मेरे बेटे ईशान ने मराठी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है। यह हमारे परिवार के लिए गर्व और भावनाओं का क्षण है। मुझे यकीन है कि संगीतप्रेमियों को यह गाना ज़रूर पसंद आएगा।”

 

निर्माता निनाद बत्तीन ने कहा, “यह गाना फिल्म की कहानी में एक टर्निंग पॉइंट है। इसमें भावनाएं भी हैं और मनोरंजन भी, जो दर्शकों को ज़रूर पसंद आएगा।”

 

धर्मा प्रोडक्शंस के अपूर्व मेहता ने कहा, “‘येरे येरे पैसा’ श्रृंखला हमेशा से मनोरंजन के लिए जानी जाती है और यह गाना उस परंपरा को आगे बढ़ाता है।”

 

फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस के साथ मिलकर अमेय विनोद खोपकर पिक्चर्स, उदाहरणार्थ निर्मित, और न्युक्लिअर ऐरो पिक्चर्स ने किया है। सहनिर्माण में वर्डविझार्ड एंटरटेनमेंट की भी भागीदारी है। निर्माता मंडल में सुधीर कोलते, ओमप्रकाश भट्ट, नासीर शरीफ, ओंकार सुषमा माने, स्वाती खोपकर, निनाद नंदकुमार बत्तीन और गिरीधर गोपाळकृष्ण धुमाळ शामिल हैं। सौरभ लालवाणी सहनिर्माता हैं।

 

फिल्म के कलाकारों में संजय नार्वेकर, सिद्धार्थ जाधव, उमेश कामत, तेजस्विनी पंडित, विशाखा सुभेदार, आनंद इंगळे, नागेश भोसले, वनिता खरात, जयवंत वाडकर, ईशान अमेय खोपकर और अन्य चर्चित चेहरे नज़र आएंगे।

‘येरे येरे पैसा 3’ 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button