मऊगंज जिले में अब तक 498 मिलीमीटर वर्षा दर्ज
ब्यूरो विशाल समाचार
मऊगंज मऊगंज जिले में एक जून से अब तक 498 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जिले में 6 जुलाई को 66 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस दिन तहसील मऊगंज में 121 मिलीमीटर, हनुमना में 43 मिलीमीटर तथा नईगढ़ी में 34 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस संबंध में अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि एक जून से अब तक तहसील मऊगंज में 393.2 मिलीमीटर, हनुमना में 605.3 मिलीमीटर तथा नईगढ़ी में 495.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जिले में गत वर्ष इसी अवधि में 154.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की सामान्य औसत वार्षिक वर्षा 1044.6 मिलीमीटर है।

