टीएल बैठक आज
रीवा विशाल समाचार. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में 7 जुलाई को सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में टीएल बैठक आयोजित की गई है। बैठक में सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों के साथ ही आरबीसी के अन्तर्गत राहत एवं सीमांकन से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा की जायेगी। बैठक में विभागीय अधिकारी तथा जिले के समस्त तहसीलदार भी उपस्थित रहेंगे।

