कमिश्नर आज करेंगे रीवा नगर निगम के कार्यों तथा बाढ़ तैयारियों की समीक्षा
रीवा ब्यूरो विशाल समाचार.
कमिश्नर रीवा संभाग श्री बीएस जामोद 7 जुलाई को सुबह 11 बजे रीवा नगर निगम के निर्माण कार्यों, शासन की प्राथमिकता वाली विभिन्न योजनाओं तथा विभागीय गतिविधियों के साथ ही बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। यह बैठक नगर निगम सभागार में आयोजित की गई है। बैठक में आयुक्त नगर निगम तथा संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे ।

