पूणे

जाति आधारित जनगणना और महिला आरक्षण से भारतीय समाज-राजनीति में होगा बड़ा बदलाव : प्रा. अविनाश कोल्हे रविवार को पुणे में करेंगे विशेष व्याख्यान

जाति आधारित जनगणना और महिला आरक्षण से भारतीय समाज-राजनीति में होगा बड़ा बदलाव : प्रा. अविनाश कोल्हे रविवार को पुणे में करेंगे विशेष व्याख्यान

 

पुणे, ब्यूरो विशाल समाचार 

दलित स्वयंसेवक संघ व अण्णा भाऊ साठे स्मारक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मासिक व्याख्यानमाला के अंतर्गत रविवार को इसका 420वां पुष्प संपन्न होने जा रहा है। यह व्याख्यान “जाति आधारित जनगणना और महिला आरक्षणामुळे बदलणार भारतीय समाजकारण” विषय पर केंद्रित होगा। इस विशेष व्याख्यान के मुख्य वक्ता होंगे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय राजनीति के अभ्यासक प्रा. अविनाश कोल्हे।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता दलित स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रमुख दादासाहेब सोनवणे करेंगे। प्रमुख अतिथि के रूप में संविधान प्रचारक संदीप बर्वे (समन्वयक, भारत जोड़ो अभियान, पश्चिम महाराष्ट्र) उपस्थित रहेंगे।

 

प्रा. कोल्हे पूर्व में भी संविधान पर केंद्रित व्याख्यानमालाओं के माध्यम से व्यापक जनजागरण कर चुके हैं। इस बार वे जातिनिहाय जनगणना और महिला आरक्षण जैसे सामयिक मुद्दों के माध्यम से भारतीय समाज-राजनीति में संभावित बदलावों का विश्लेषण प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व जागरूक नागरिकों के सहभागी होने की अपेक्षा है।

 

यह व्याख्यान रविवार, दिनांक 6 जुलाई 2025 को सायंकाल 5 बजे साहित्यरत्न अण्णा भाऊ साठे ग्रंथालय, के-ब्लॉक, नेहरू स्टेडियम, सारसबाग के सामने, स्वारगेट, पुणे में आयोजित किया गया है।

 

इस कार्यक्रम के संयोजन में दलित स्वयंसेवक संघ, पुणे शहर के शहरप्रमुख संतोष माने सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

सभी जागरूक नागरिकों से विनम्र आग्रह है कि कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होकर विचारमंथन में

सहभागी हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button