
डॉ. संजय रुणवाल लिखित थॉटफुल रिफ्लेक्शन्स फॉर अ मिनिंगफुल लाईफ’ इस किताब का प्रकाशन सम्पन्न
पुणे, : संजय रुणवाल फांउंडेशन के संस्थापक और लेखक डॉ. संजय रुणवाल लिखित ‘थॉटफूल रिफ्लेक्शन्स फॉर अ मिनिंगफुल लाईफ’ इस पुस्तक का प्रकाशन समारोह हालही में एमईएस सभागृह, कोथरूड में एक विशेष कार्यक्रम में संपन्न हुआ. लेखक के वैयक्तिक अनुभव से प्रेरित यह किताब जीवन के विभिन्न पहलुओं को छू जाता है. आत्म-चिंतन एवं वैयक्तिक विकास को प्रोत्साहन देता है. यह जीवन के विभिन्न पड़ाव पर वाचकों के लिए मार्गदर्शक होगा. इस पुस्तक का प्रकाशन प्रमुख अतिथि , लेखक, पुरस्कार प्राप्त ब्लॉगर और एमबीटी डॉट कॉम की संस्थापिका आशा सेठ और विशेष अतिथि, माय क्रॅक – द वेलनेस कोड फाऊंडेशन के व्यवस्थापकीय संचालक विंग कमांडर विद्या कांत काला (निवृत्त) के हाथों संपन्न हुआ. इस दौरान लेखक डॉ. संजय रुणवाल, प्रतिभा रुणवाल, सारिका रुणवाल-खोडदे और गिरिराज खोडदे आदी मान्यवर उपस्थित थे. कार्यक्रम का सूत्रसंचालन नीरजा आपटे ने किया.
कार्यक्रम में बोलते हुए आशा सेठ ने कहा, “थॉटफुल रिफ्लेक्शन्स यह किताब सभी उम्र के लोगों के लिए है और जीवन के हर पड़ाव के लिए है. वाचकों को उनके जीवन पर गहरा विचार करने के लिए और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रोत्साहित करती है. जीवन प्रवास में एक पड़ाव पर थोड़ा रूक कर अपने अगले सफर पर विचार करने पर यह किताब प्रवृत्त करती है. यह किताब केवल पढ़ने के लिए नहीं है, जीने के लिए है ऐसा उन्होंने कहा. ”
विंग कमांडर विद्या कांत काला (निवृत्त) ने दृश्य माध्यम का प्रभुत्व होने वाले दुनिया में पढ़ने की शक्ती पर जोर दिया. उन्होंने कहा, “आज के समय में हम ज्यादा देख रहे है और कम पढ़ रहे है, ऐसे समय में पढ़ने के परिवर्तनकारी सामर्थ्य का महत्व समझने का यह सही समय है. किताबे हमें नया दृष्टिकोन देती है, सर्जनशीलता, समस्याओं को सुलझाने की क्षमता बढाती है और अधिक अर्थपूर्ण जीवन बनाने में मदद करती है. डॉ. संजय रुणवाल का सफर सच में प्रेरणादायक है और समाज के भले के लिए इंसान अपना जीवन कैसे बदल सकता है इसका उदहारण है.
प्रकाशन के बाद डॉ. संजय रुणवाल ने उपस्थित लोगों से विशेष चर्चासत्र के माध्यम से बातचीत की और किताब के बारे में जानकारी दी. यह किताब आत्म-जागरूकता, भावनिक बुद्धिमत्ता, वैयक्तिक विकास, अनुकूलता, आनंद, समाधान और अर्थपूर्ण रिश्तो का मूल्य इस तरह के विषयों का अन्वेषण करता है. ४०१ विचार और अनुभव द्वारा, यह किताब हर रोज की कठिनाइयों का सामना करने के लिए और किसी का जीवन सुधारने के लिए व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान करता है.
आसान और सरल भाषा में लिखा, थॉटफुल रिफ्लेक्शन्स फॉर अ मिनिंगफ़ुल लाईफ यह किताब जीवन के सभी स्तरों के वाचको के लिए एक व्यावहारिक साधन का काम करता है. हर रोज के संघर्ष को समझना और सरल, सक्रिय उपाय इस बारे में इस किताब में प्रस्तुत किया गया है.


