पूणे

झोपड़पट्टी पुनर्वसन प्रकल्प में हो रही धोखाधड़ी के विरोध में रिपब्लिकन युवा मोर्चा का 12 जुलाई को विधानभवन घेराव

झोपड़पट्टी पुनर्वसन प्रकल्प में हो रही धोखाधड़ी के विरोध में रिपब्लिकन युवा मोर्चा का 12 जुलाई को विधानभवन घेराव

पुणे, प्रतिनिधि

 

एरंडवणे स्थित भीमनगर बस्ती में झोपड़पट्टी पुनर्वसन प्रकल्प (SRA) के नाम पर झोपड़पट्टीवासियों के साथ हो रही धोखाधड़ी के विरोध में रिपब्लिकन युवा मोर्चा ने तीव्र आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन के अध्यक्ष राहुल डंबाळे ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी कि 12 जुलाई को मोर्चा द्वारा विधानभवन का घेराव किया जाएगा।

 

डंबाळे ने बताया कि भीमनगर पुनर्वसन प्रकल्प को रद्द किया जाए, सभी झोपड़पट्टी पुनर्वसन योजनाओं में स्थानीय नागरिकों की सहमति का मापदंड 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 70 प्रतिशत किया जाए। साथ ही, झोपड़पट्टीवासियों के साथ धोखाधड़ी करने वाले बिल्डर के विरुद्ध ‘महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA)’ के तहत कार्रवाई की जाए।

 

उन्होंने यह भी मांग रखी कि ऐसे बिल्डरों को समर्थन देने वाले अधिकारियों और व्यक्तियों पर भी आपराधिक मामले दर्ज किए जाएं। इसके अलावा, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में झोपड़पट्टी पुनर्वसन में हो रही अनियमितताओं पर सुनवाई हेतु शिकायत निवारण कक्ष (ग्रिवंस रिड्रेसल सेल) की स्थापना की जाए तथा उसकी त्रैमासिक बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जाएं, ताकि झोपड़पट्टीवासियों की समस्याओं का समाधान हो सके।

 

इस आंदोलन के संयोजक के रूप में एसआरए संघर्ष समिति के देविदास ओहाळ और जावेद शेख कार्यरत होंगे, ऐसी जानकारी भी डंबाळे ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button