मऊगंज जिले में अब तक 376.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज
मऊगंज ब्यूरो विशाल समाचार
. मऊगंज जिले में एक जून से अब तक 376.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जिले में 3 जुलाई को 13.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस दिन तहसील मऊगंज में 7.2 मिलीमीटर, हनुमना में 25.3 मिलीमीटर तथा नईगढ़ी में 8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस संबंध में अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि एक जून से अब तक तहसील मऊगंज में 244.2 मिलीमीटर, हनुमना में 482 मिलीमीटर तथा नईगढ़ी में 404.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जिले में गत वर्ष इसी अवधि में 122.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की सामान्य औसत वार्षिक वर्षा 1044.6 मिलीमीटर है
।

