राजनीतिलखनऊ

क्या 2027 में अखिलेश यादव के साथ जाएंगे संजय निषाद? बोले – अगर बीजेपी दरवाज़ा बंद करेगी, तो नया रास्ता तलाशेंगे!

क्या 2027 में अखिलेश यादव के साथ जाएंगे संजय निषाद? बोले अगर बीजेपी दरवाज़ा बंद करेगी, तो नया रास्ता तलाशेंगे!

विशाल समाचार संवाददाता

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरम होती दिख रही है। निषाद पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने बड़ा राजनीतिक संकेत देते हुए कहा है कि अगर भारतीय जनता पार्टी (BJP) 2027 विधानसभा चुनाव से पहले उनके लिए “दरवाज़ा बंद करती है”, तो वे अपने लिए “नया रास्ता” खोज लेंगे।

 

संजय निषाद ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “हम आज साथ हैं, लेकिन अगर कोई दरवाजा बंद करेगा तो हम विकल्पों की तलाश भी करेंगे। राजनीति में न तो कोई स्थायी मित्र होता है, न शत्रु।” उनके इस बयान के बाद यह अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या 2027 के चुनाव में वे समाजवादी पार्टी (SP) के मुखिया अखिलेश यादव के साथ जा सकते हैं?

 

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से संजय निषाद और बीजेपी के बीच कई मुद्दों को लेकर मतभेद सामने आए हैं। ऐसे में उनका यह बयान आगामी चुनावी गठबंधनों को लेकर नया संकेत देता है।

 

अब देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी इस बयान को किस तरह लेती है और संजय निषाद का अगला कदम क्या होता है।

 

#SanjayNishad #AkhileshYadav #BJP #UPElections2027 #NishadParty #SamajwadiParty #BJPVsSP #UPPolitics #UPElectionNews #AkhileshSanjayNishad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button