पूणे

27 जून को पुणे में आयोजित होगा वैश्विक शिक्षण शिष्यवृत्ती 2025 का सन्मान समारोह

27 जून को पुणे में आयोजित होगा वैश्विक शिक्षण शिष्यवृत्ती 2025 का सन्मान समारोह

 

पुणे, भारतीय संस्कृति, परंपरा और तत्वज्ञान पर आधारित “भारतीय अस्मिता” को जागृत करने के उद्देश्य से, विश्वशांति केंद्र (आळंदी), माईर्स एमआयटी, पुणे द्वारा विश्वधर्मी प्रा. डॉ. विश्वनाथ कराड अध्यात्म-ज्ञान-विज्ञानाधिष्ठित वैश्विक शिक्षण शिष्यवृत्ती 2025 के अंतर्गत सुवर्णपदक विजेता सर्वोत्कृष्ट विद्यार्थियों का सन्मान समारोह शुक्रवार, दिनांक 27 जून 2025 को आयोजित किया जा रहा है।

 

यह भव्य कार्यक्रम प्रातः 11.00 बजे माईर्स एमआयटी विश्वशांति विद्यापीठ, पुणे के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में संपन्न होगा।

 

इस सन्मान समारोह में सन्माननीय प्रमुख पाहुणे के रूप में मा. डॉ. पंकज भोयर, माननीय राज्य मंत्री, शालेय शिक्षण, महाराष्ट्र राज्य, मुंबई विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। सन्माननीय पाहुणे होंगे मा. श्री के. बी. पाटील, शिक्षण संचालक, योजना शैक्षणिक, महाराष्ट्र राज्य, पुणे।

 

प्रमुख उपस्थिती रहेगी मा. डॉ. राहुल कराड, कार्यकारी अध्यक्ष, माईर्स एमआयटी, विश्वशांती विद्यापीठ, पुणे, भारत की।

 

इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे मा. प्रा. डॉ. विश्वनाथ दा. कराड, युनेस्को अध्यासन प्रमुख व संस्थापक अध्यक्ष, विश्वशांती केंद्र (आळंदी), माईर्स एमआयटी विश्वशांती विद्यापीठ, पुणे, भारत।

 

विद्यार्थियों का शैक्षणिक एवं चारित्रिक मूल्य आधारित प्रमाण सन्मान समारोह गरिमा के साथ संपन्न हो, इसी भावना से आपले स्नेह के रूप में उपस्थित रहेंगे:

प्रा. डॉ. एस. एन. पठाण, माजी कुलगुरू, नागपूर विद्यापीठ व प्रमुख समन्वयक, वैश्विक मूल्याधिष्ठित शिक्षण आणि यशस्वी व्यक्तिमत्व विकास प्रमाणपत्र परीक्षा।

प्रा. स्वाती कराड चाटे, महासचिव – माईर्स, पुणे तथा कार्यकारी संचालिका, एमआयटी विश्वशांती विद्यापीठ, पुणे।

 

यह आयोजन विद्यार्थियों के अकादमिक, चारित्रिक व मूल्याधारित विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरक पहल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button