पूणेराजनीति

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आ) ने पुणे शहर कार्यकारिणी की घोषणा की

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आ) ने पुणे शहर कार्यकारिणी की घोषणा की

 

पुणे, : रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री मा. रामदास आठवले के निर्देशानुसार आगामी पुणे महानगरपालिका चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुणे शहर की कार्यकारिणी घोषित की गई। यह घोषणा आज आयोजित एक पत्रकार वार्ता में की गई, जो पुणे शहर की कोर कमिटी बैठक के पश्चात संपन्न हुई।

 

पत्रकार परिषद के दौरान पुणे शहराध्यक्ष संजय सोनवणे, परशुराम वाडेकर, अशोक कांबळे, अशोक शिरोळे, शैलेंद्र चव्हाण, मोहन जगताप, महिपाल वाघमारे, महेंद्र कांबळे, शाम सदाफुले, बसवराज गायकवाड, वीरेन साठे, संदीप धाडोरे, रोहित कांबळे, शांतीनाथ चव्हाण, सुभाष शिंदे सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

पुणे शहर सरचिटणीस के रूप में महिपाल वाघमारे और शाम सदाफुले की नियुक्ति की गई है, जबकि वसंत बनसोडे और बसवराज गायकवाड को कार्याध्यक्ष बनाया गया है।

 

इसके अतिरिक्त 46 उपाध्यक्ष, 39 संघटक और 19 सचिवों की नियुक्ति की गई है। उपाध्यक्षों में कालीदास गायकवाड, बाळासाहेब जगताप, लियाकत शेख, चिंतामण जगताप, शिवाजी उजागरे, रमेश तेलवडे, संजय रणपिसे, शशिकांत मोरे, राजाभाऊ सावंत, दादाभाऊ वारभुवन सहित अन्य नाम शामिल हैं।

 

संघटक पद पर रोहिदास दहिभाते, सदा शिंगे, रावसाहेब झेंडे, प्रविण येवले, बाबा काकडे, सुनिल माने, बबन गालटे, वसंत वाघमारे, हनुमंत गायकवाड, शांतीनाथ चव्हाण, रज्जाक सय्यद, राजेंद्र वाघमारे, शंकर जाधव, तानाजी गायकवाड, मुठ्ठू वाघमारे, बाळासाहेब साळवे सहित अन्य कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

 

सचिव पद पर मल्लिक पुडगे, वसंत वाघमारे, अॅड. आनंद कांबळे, जयसिंग गजघाटे, शरणु गायछोडे, भिमराव गायकवाड, भिमराव वानखेडे, फिरोज खान, आर.के. कांबळे, विलास कांबळे, रवि अवसरमल, भिमा गायकवाड, निखिल गायकवाड, संजय खडसे, सुदर्शन कांबळे, मुकेश काळे, संतोष कांबळे, अनिकेत मोहिते और गणेश जगताप की नियुक्ति की गई है।

 

पार्टी ने इस नए सांगठनिक ढांचे के माध्यम से आगामी महापालिका चुनाव में मजबूती से उतरने की रणनीति स्पष्ट कर दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button