पूणे

आषाढ़ी वारी में ‘निर्मल दिंडी’ का शुभारंभ – ग्रामविकास मंत्री जय कुमार गोरे ने कहा, अधिकारी सेवक की भूमिका में वारकऱ्याओं की करें सेवा

आषाढ़ी वारी में ‘निर्मल दिंडी’ का शुभारंभ ग्रामविकास मंत्री जय कुमार गोरे ने कहा, अधिकारी सेवक की भूमिका में वारकऱ्याओं की करें सेवा

पुणे डीएस तोमर : आषाढ़ी वारी के पावन अवसर पर ग्रामविकास व पंचायत राज विभाग, महाराष्ट्र शासन, विभागीय आयुक्त कार्यालय पुणे तथा जिला परिषद पुणे के संयुक्त तत्वावधान में ‘निर्मल दिंडी’ का शुभारंभ आज शनिवार को माननीय ग्रामविकास व पंचायत राज मंत्री श्री जय कुमार गोरे के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “शासन के अधिकारियों को वारकऱ्याओं की सेवा हेतु सेवक की भूमिका में कार्य करना चाहिए।”

श्री गोरे ने अपने संबोधन में कहा कि वारी में भाग लेने वाले वारकऱ्याओं को स्वच्छता, पीने के पानी, स्वास्थ्य सुविधाएं, रेनकोट, विश्रामगृह और हिरकणी केंद्र जैसी सुविधाएं मुहैया कराना शासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के गरीब, बेघर परिवारों को गुणवत्तापूर्ण आवास देने के लिए शासन प्रतिबद्ध है और जिनके पास घरकुल के लिए जमीन नहीं है, उन्हें सरकार जमीन उपलब्ध कराएगी।

 

 

उन्होंने कहा कि ग्रामपंचायतों को गांव की स्वच्छता हेतु ठोस और तरल कचरा प्रबंधन परियोजनाएं स्थापित करनी चाहिए। साथ ही वरिष्ठ वारकऱ्याओं के लिए स्वयंसेवकों और वाहनों की व्यवस्था की गई है तथा पावस काल को देखते हुए 7 लाख रेनकोट का प्रबंध शासन द्वारा किया गया है।

इस अवसर पर डॉ. चंद्रकांत पुलकुंडवार ने कहा कि “निर्मल दिंडी केवल परंपरा नहीं बल्कि समाजप्रबोधन, स्वच्छता और स्वास्थ्य विषयक जनजागृति का सशक्त माध्यम है।” उन्होंने संतों के विचारों को ग्रामगीता बताते हुए ग्राम स्वच्छता और विकास के लिए प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

 

जिला परिषद पुणे द्वारा पिछले वर्ष की कमियों का विश्लेषण कर इस वर्ष बेहतर व्यवस्था का आयोजन किया गया है। इस वर्ष पुणे से पंढरपुर तक के प्रत्येक पालखी मुकाम गांव में प्रतिदिन 4000 से अधिक शौचालय, 250 सफाई कर्मचारी, 200 पेयजल टैंकर, स्वास्थ्य दल, 9 स्थानों पर जर्मन हैंगर, 12 स्थानों पर निवारा केंद्र, 58 हिरकणी केंद्र, और वरिष्ठ वारकऱ्याओं के लिए आयुर्वेदिक मसाज केंद्र की व्यवस्था की गई है। ये सभी व्यवस्थाएं जिला परिषद पुणे द्वारा उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कार्यक्रम का प्रास्ताविक अपर आयुक्त श्री विजय मुळीक ने किया।

 

इस अवसर पर पुणे विभाग के अंतर्गत ग्रामस्वच्छता एवं महा आवास अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामपंचायतों, सरपंचों, ग्रामसेवकों व अधिकारियों को सम्मानित किया गया। माननीय मंत्री श्री जय कुमार गोरे ने पुरस्कार राशि एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।

कार्यक्रम में माननीय मंत्री महोदय के करकमलों से निम्नलिखित महत्वपूर्ण उपक्रमों का शुभारंभ व अनावरण किया गया:

1. संत गाडगेबाबा ग्रामस्वच्छता अभियान एवं महा आवास अभियान पुरस्कार वितरण

2. रोटरी क्लब बिबवेवाडी के सीएसआर अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पीएम जनमन घरकुल हेतु MoU

3. स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 के चिन्ह का अनावरण

4. जिल्हा परिषद पुणे की पालखी सोहळा माहिती पुस्तिका का विमोचन

5. वारी सुविधा ऐप एवं टॉयलेट लोकेटर ऐप का शुभारंभ

6. औषधि किट का अनावरण एवं वितरण

7. चित्ररथों का शुभारंभ

 

 

 

संत गाडगेबाबा ग्रामस्वच्छता अभियान विभागीय पुरस्कार (2022-23):

क्रमांक ग्रामपंचायत तालुका जिला पुरस्कार राशि

 

1 शेळकेवाडी करवीर कोल्हापुर ₹12,00,000

2 बोरगाव कवठे महाकाळ सांगली ₹9,00,000

3 कवठे खंडाळा सातारा ₹7,00,000

 

विशेष पुरस्कार विजेता:

स्व. वसंतराव नाईक पुरस्कार – दरेवाडी (वाई, सातारा) : ₹75,000

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर पुरस्कार – सांडगेवाडी (पलूस, सांगली) : ₹75,000

स्व. आबासाहेब खेडकर पुरस्कार – गोरेगाव (करमाळा, सोलापुर) : ₹75,000

जिल्हा परिषद पुणे – जिल्हास्तरीय स्पर्धा विजेता (2023-24):

क्रमांक ग्रामपंचायत तालुका पुरस्कार राशि

1 गावडेवाडी आंबेगाव ₹6,00,000

2 मांजरी खुर्द हवेली ₹4,00,000

3 सदोबाची वाडी बारामती ₹3,00,000

 

 

विशेष पुरस्कार विजेता:

वसंतराव नाईक पुरस्कार – चिंचोली (जुन्नर) : ₹50,000

डॉ. आंबेडकर पुरस्कार – टाकवे खुर्द (मावळ) : ₹50,000

आबासाहेब खेडकर पुरस्कार – मांजरवाडी (जुन्नर) : ₹50,000

 

 

यह आयोजन ग्रामपंचायतों के उत्कृष्ट कार्यों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित कर ग्रामीण स्वच्छता, स्वास्थ्य और जल प्रबंधन की दिशा में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करता है। इससे स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 हेतु ग्रामीण जनता में व्यापक जनजागृति फैलेगी और ‘स्वच्छ भारत – सुंदर भारत’ के राज्य शासन के संकल्प को गांव-गांव मूर्त रूप मिलेगा, ऐसा विश्वास जिला प्रशासन द्वारा व्यक्त किया गया है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button