
पूर्व नगरसेवक प्रदीपभाऊ गायकवाड़ व पूर्व नगरसेविका लताताई राजगुरु ने किया विद्यार्थियों का स्वागत
रिपोर्ट डीएस तोमर
पुणे: शहर के प्रतिष्ठित संजना बाई भंडारी विद्यालय में आज नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ हुआ। पहले दिन स्कूल में प्रवेश करने आए नन्हे विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व नगरसेवक श्री प्रदीपभाऊ गायकवाड़ तथा पूर्व नगरसेविका सौ. लताताई राजगुरु विद्यालय में उपस्थित रहे। उन्होंने नये विद्यार्थियों का किताबें , स्कूल बैग ,पुष्प देकर, मिठाई बांटकर एवं शुभकामनाएं देकर आत्मीय स्वागत किया।

पूर्व नगरसेवकों ने बच्चों को प्रेरणादायी बातें बताईं और कहा कि शिक्षा ही जीवन का आधार है। उन्होंने विद्यालय प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के पहले दिन को खास बनाना, उनके मन में स्कूल के प्रति सकारात्मक भावना उत्पन्न करता है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक वनपत्रे सर के.बी. मोटघरे स्कूल कमिटी अध्यक्ष डामसे सर , संजय पवार पूर्व कर्मचारी, शाम भाऊ गायकवाड व शिक्षकों की टीम ने भी छात्रों का पारंपरिक रूप से स्वागत कर शिक्षा के पहले पायदान पर उनके कदम को उत्सव के रूप में मनाया।
कार्यक्रम में पालकगण, शिक्षकगण एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। संजना बाई भंडारी विद्यालय का यह अभिनव उपक्रम समाज में शिक्षा के प्रति विश्वास और स्नेह का सशक्त उदाहरण बना।


