पूणे

चलवादी शिक्षण संस्था की पहल – वारकऱ्याओं को वितरित की गई 10,000 पानी की बोतलें

चलवादी शिक्षण संस्था की पहलवारकऱ्याओं को वितरित की गई 10,000 पानी की बोतलें

पुणे: वारकरी सेवा में एक अनुकरणीय पहल करते हुए चलवादी शिक्षण संस्था की ओर से विद्यानगर, पुणे में विश्रांतवाड़ी पहुंचे संत ज्ञानेश्वर महाराज पालखी सोहळा के स्वागत अवसर पर 10,000 पानी की बोतलों का वितरण किया गया।

 

संस्था के अध्यक्ष डॉ. हुलगेश चलवादी, सचिव ऍड. रेणुका चलवादी, स्वप्नील शिर्के, आकाश चलवादी, गुरू चलवादी तथा पुणे इंटरनॅशनल स्कूल के स्टाफ एवं मित्रमंडळी के माध्यम से यह वितरण सेवा संपन्न हुई। इस कार्य से हजारों वारकऱ्याओं को आषाढ़ी वारी की इस कठिन पदयात्रा में राहत मिली।

 

चलवादी शिक्षण संस्था द्वारा किया गया यह सामाजिक उपक्रम न केवल पुणे शहर में बल्कि संपूर्ण वारी मार्ग में एक प्रेरणास्रोत बनकर सामने आया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button