रीवा

रोजगार मेला सतपुड़ा आईटीआई मऊगंज में आज

रोजगार मेला सतपुड़ा आईटीआई मऊगंज में आज

 

मऊगंज अनिल सिंह. युवा संगम कार्यक्रम के तहत सतपुड़ा आईटीआई मऊगंज में 20 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा। रोजगार मेले में जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस संबंध में उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में 9 कंपनियों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा। मेले में शामिल होने के लिए विभिन्न कंपनियों में युवक एवं युवतियों की आयु सीमा (18-48 वर्ष) तथा शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। वेतन एवं भत्ते 8500 रुपए से 33 हजार रुपए तक निर्धारित किया गया है। वेतन एवं भत्ता विभिन्न कंपनियों में अलग-अलग देय होगा। युवाओ को अपने साथ मूल अंकसूची तथा निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड या वोटर आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन एवं नवीनतम दो पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर आना अनिवार्य होगा।

उप संचालक ने बताया कि रोजगार मेले में विजन इंडिया सर्विसेस सुजकी, मेसर्स गोदरेज एण्ड बॉयस कंपनी लि. पंजाब गुजरात, याजाकी इंडिया प्रा. लि. गुजरात कंपनियां शामिल होंगी। रोजगार मेले में एल एण्ड टी कंस्ट्रक्शन कांचीपुरम, शक्ति पंप इंडिया लि. पीथमपुर धार, प्रगतिशील एग्रोटेक प्रा. लि. रीवा, एचडीएफसी लाइफ इश्योरेन्स कंपनी लिमि. रीवा, प्रगतिशील बायोटेक प्रा. लि. रीवा तथा महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा पुणे महाराष्ट्र की कंपनियां भी शामिल होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button