सीतामढ़ी

जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक हुई।

जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक हुई।

 

विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी

जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित परिचर्चा सभाकक्ष जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक हुई। समीक्षा में जिले का ई केवाईसी 75.57 प्रतिशत रहने को लेकर डीएम ने नाराजगी जताई । साथ ही सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को विशेष कर ई —के वाई सी में लचर प्रदर्शन करने वालों को सख्त निर्देश दिया गया।इसमें मेजरगंज एवं परिहार का परसेंटेज अपेक्षाकृत कम है। वहीं सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया कि इस माह के अंत तक शत-प्रतिशत ई केवाईसी का कार्य करना सुनिश्चित करें। सभी प्रखंड आपूर्ति अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पात्र लाभुकों का राशन कार्ड ससमय निर्गत करें। राशन कार्ड से संबंधित आवेदनों के निष्पादन में अत्यधिक विलंब पर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट करते हुए सख्त निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों(प्रपत्र क एवं ख )का निष्पादन तय सीमा के अंदर की जाय।प्रपत्र क में पेंडिंग आवेदन की संख्या 7891 एवं प्रपत्र ख में पेंडिंग आवेदन की संख्या 7015 है।कहा कि अपात्र राशन कार्डधारी को चिह्नित करते हुए उनका राशन कार्ड रद्द करने का काम सुनिश्चित करें। एसडीओ करेंगे अनुश्रवण : डीएम ने सभी एसडीओ को ई केवाईसी कार्य का अनुश्रवण कर प्रतिदिन प्रगति प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया। जिससे पात्र लाभुकों को ससमय अनाज वितरण किया जा सके। अनाज वितरण के समीक्षा के क्रम में पाया गया कि राशन कार्डधारियों को समय पर अनाज वितरण हो रहा है। बताया गया कि जून एवं जुलाई का वितरण एक साथ किया जा रहा है।बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button