जिला स्तरीय बैंकर्स सलाहकार समिति की बैठक 20 जून को
रीवा अनिल सिंह संवाददाता. कलेक्ट्रेट सभागार में 20 जून को शाम 4 बजे से जिला स्तरीय बैंकर्स सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल मार्च तिमाही की उपलब्धियों, बैंकों के ऋण-जमा अनुपात, किसान क्रेडिट कार्ड बनाने तथा प्राथमिक क्षेत्र में निवेश की बैंकवार समीक्षा करेंगी। बैठक में विभिन्न विभागों की बैंकों के सहयोग से लागू स्वरोजगार योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की जाएगी। अग्रणी बैंक प्रबंधक जगमोहन ने सभी बैंकर्स तथा संबंधित अधिकारियों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

