सीतामढ़ी

जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद अख्ता घाट पुल निर्माण समिति का धरना समाप्त

जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद अख्ता घाट पुल निर्माण समिति का धरना समाप्त

कुणाल किशोर सीतामढ़ी संवाददाता 

सीतामढ़ी: कई दिनों से अख्ता घाट पर पुल निर्माण की मांग को लेकर चल रहा धरना आज जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय के आश्वासन के पश्चात समाप्त हो गया। जिलाधिकारी स्वयं धरना स्थल पर पहुंचे और पुल निर्माण समिति के सदस्यों व स्थानीय किसानों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

 

जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष एवं पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव तक पहुंचाया जाएगा तथा उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित से जुड़े इस मुद्दे पर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

मौके पर उपस्थित पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि विभागीय स्वीकृति प्राप्त होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। प्रस्तावित पुल की लंबाई पहुंच पथ सहित लगभग 1200 मीटर होगी।

 

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस पुल के निर्माण से लगभग 50 गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। रीगा चीनी मिल की दूरी कम हो जाएगी, बैरगनिया एवं मोतिहारी की ओर आवागमन सुगम होगा, साथ ही नदी पार कृषि भूमि तक पहुंच आसान होने से किसान लाभान्वित होंगे।

 

इस अवसर पर बीडीओ सुप्पी, पुल निर्माण निगम के पदाधिकारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों में श्री सतनारायण सिंह, श्री राजनंदन गांधी, श्री सिकंदर महतो, श्री शिव मंगल साह, श्री बद्री भगत, श्री भिखारी साह सहित अन्य गणमान्य नागरिक सम्मिलित थे।

 

जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने कहा:

“सरकार जनभावनाओं का सम्मान करती है। जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button