पूणेशिक्षण

सागरी क्षेत्र में करियर के बारे में मार्गदर्शन के लिए विशेष कार्यक्रम

सागरी क्षेत्र में करियर के बारे में मार्गदर्शन के लिए विशेष कार्यक्रम

 

पुणे, : २५ जून आंतरराष्ट्रीय नाविक दिन के अवसर पर पुणे में सागरी क्षेत्र में कार्यरत संघटना कंपनी ऑफ मास्टर मरिनर्स (सीएमएमआय), इन्स्टिट्युट ऑफ मरिन इंजिनिअर्स इंडिया (आयएमईआय), इंडियन मरिटाईम फाऊंडेशन (आयएमएफ) और महाराष्ट्र मास्टर्स मरिनर्स असोसिएशन (एमएमए) इन सभी के सहकार्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. शनिवार, २१ जून २०२५ को इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियर्स, शिवाजीनगर में शाम ४ बजे यह कार्यक्रम संपन्न होगा यह जानकारी इन्स्टिट्युट ऑफ मरिन इंजिनिअर्स इंडिया,पुणे के अध्यक्ष व पूर्व मुख्य अभियंता संजीव ओगले, कंपनी ऑफ मास्टर मरिनर्स ऑफ इंडिया के अध्यक्ष कॅप्टन मिलिंद फडणीस,सीएमएमआय के सचिव कॅप्टन किरण जोशी, माजी अध्यक्ष कॅप्टन श्रीरंग गोखले, इंडियन मरिटाईम फाऊंडेशन के अध्यक्ष कॅप्टन आनंद दीक्षित, करिअर सलाहकार विवेक वेलणकर इन्होने पत्रकार पत्रकार परिषद में दी.

 

इस कार्यक्रम में सागरी क्षेत्र में काम कर चुके लगभग १० विशेषज्ञ युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे. इसमें मर्चंट नेव्ही और भारतीय नौदल में युवाओं को उपलब्ध मौके, उसके लिए आवश्यक शिक्षा और शारीरिक पात्रता, अभियांत्रिकी कौशल्य इत्यादि जानकारी का समावेश होगा. साथ ही में छात्र इस क्षेत्र में प्रवेश करते वक्त गलत जानकारी से प्रभावित ना हो इसलिए कैसे सावधानी रखें इसपर भी मार्गदर्शन किया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button