पूणे

एक्सिस बैंक ने बोट के नए स्मार्टवॉच ‘वेव फॉर्च्यून’ पर सहज भुगतान के लिए की इस वेयरेबल ब्रांड और मास्टरकार्ड के साथ भागीदारी

एक्सिस बैंक ने बोट के नए स्मार्टवॉच ‘वेव फॉर्च्यून’ पर सहज भुगतान के लिए की इस वेयरेबल ब्रांड और मास्टरकार्ड के साथ भागीदारी

सहज, सुरक्षित हस्तांतरण के साथ वेयरेबल भुगतान में क्रांतिकारी बदलाव लाने का प्रयास

राष्ट्रीय,:  भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक ने आज घोषणा की कि उसने भारत के नंबर 1 वेयरेबल ब्रांड, बोट (boAt) और भुगतान के लिहाज़ से अग्रणी वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी, मास्टरकार्ड के साथ गठजोड़ किया है। इसके तहत बोट के नए लॉन्च किये गए अत्याधुनिक स्मार्टवॉच ‘वेव फॉर्च्यून’ के लिए टैप एंड पे एनएफसी एनेबल्ड भुगतान को सहजता से जोड़ा जाएगा । वेव फॉर्च्यून को ₹3,299 (विशेष ऑफर के दौरान ₹2,599) की प्रतिस्पर्धी कीमत के साथ उपयोगकर्ताओं को सुविधा, सुरक्षा और स्मार्टवॉच के बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

एक्सिस बैंक कार्डधारक अब क्रेस्ट पे, बोट के आधिकारिक भुगतान ऐप के माध्यम से वेव फॉर्च्यून स्मार्टवॉच पर अपने डेबिट और क्रेडिट कार्ड को सुरक्षित रूप से टोकनाइज़ और स्टोर कर सकते हैं और आसानी से संपर्क रहित भुगतान कर सकते हैं। मास्टरकार्ड की टोकनाइज़ेशन प्रौद्योगिकी से संचालित और टैपी टेक्नोलॉजीज़ के दृढ़ टोकन रिक्वेस्टर बुनियादी ढांचा से समर्थित यह फीचर, कार्ड पिन दर्ज किए बिना पीओएस डिवाइस पर ₹5,000 तक का सिंगल-स्टेप भुगतान करने में मदद करता है, जिससे गति और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित होती है।

मास्टरकार्ड द्वारा संचालित, भुगतान प्रणाली उपयोगकर्ताओं को त्वरित और निर्बाध लेन-देन के लिए स्मार्टवॉच स्ट्रैप के भीतर अपने कार्ड को सुरक्षित रूप से टोकनाइज़ करने और संगृहीत करने में मदद करती है। मास्टरकार्ड और वीज़ा नेटवर्क पर एक्सिस बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्डधारक वेव फॉर्च्यून स्मार्टवॉच से भुगतान करते समय अपने लिंक किए गए कार्ड के रिवॉर्ड और लाभों का आनंद लेते रहेंगे।

एक्सिस बैंक की प्रेसिडेंट & हेड – कार्ड्स, पेमेंट्स और वेल्थ मैनेजमेंट, अर्निका दीक्षित ने इस साझेदारी के बारे में अपनी टिप्पणी में कहा, “एक्सिस बैंक में, हम ग्राहकों को नए तरह की और सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग समाधान प्रदान करने के लिए नवोन्मेष-आधारित साझेदारी मॉडल पर लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस प्रक्रिया के तहत हमें बोट के साथ साझेदारी कर खुशी हो रही है, ताकि हम वास्तव में चलते-फिरते भुगतान कर सकें, लोगों के दैनिक जीवन में संपर्क रहित भुगतान को सहजता से जोड़ सकें। टोकनयुक्त संपर्क रहित भुगतान में हमारी विशेषज्ञता को लाते हुए, ‘वेव फॉर्च्यून’, एक अत्याधुनिक स्मार्ट वॉच उपयोगकर्ताओं को सुरक्षा और सुरक्षा के उच्चतम मानकों के साथ-साथ त्वरित और सुविधाजनक भुगतान अनुभव प्रदान करेगी।”

 

 

बोट के को-फाउंडर एंड सीईओ, समीर मेहता ने कहा, “बोट में, हम हमेशा रोज़मर्रा की सुविधा को बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी की सीमाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास करते हैं। एक्सिस बैंक के साथ हमारी साझेदारी कलाई पर स्मार्ट वॉच के ज़रिये सुरक्षित, सहज भुगतान की पेशकश करती है, जिससे संपर्क रहित लेन-देन पहले से कहीं अधिक सुलभ हो जाता है।”

मास्टरकार्ड के दक्षिण एशिया के डिवीज़न प्रेसिडेंट (प्रभाग अध्यक्ष), गौतम अग्रवाल ने कहा, “निकट भविष्य में, भुगतान हाव-भाव पर आधारित होंगे – हमारी दैनिक दिनचर्या से जुड़े होंगे, जिसमें लेन-देन बिना किसी बाधा के होगा। वेयरेबल डिवाइस, चाहे वे किसी भी आकार के हों, इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जो त्वरित और सुरक्षित भुगतान का अनुभव प्रदान करेंगे। वाणिज्य के इस भविष्य को आकार देने के लिए प्रतिबद्ध कंपनी के रूप में, मास्टरकार्ड को टोकनाइज़ेशन एनेबल्ड स्मार्टवॉच को सशक्त बनाने की खुशी है, जो उपयोगकर्ताओं को अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान करने में मदद करता है।”

परिशिष्ट:

उत्पाद की अतिरिक्त विशेषताएं – वेव फॉर्च्यून स्मार्टवॉच: 

वेव फॉर्च्यून स्मार्टवॉच को संपर्क रहित भुगतान कार्यक्षमता के अलावा, उपयोगकर्ताओं को संपर्क में, स्टाइलिश और उत्पादक बनाए रखने के लिए डिज़ाइन किया गया है – चाहे वे जिम में हों, चल-फिर रहे हों या व्यावसायिक सेटिंग में हों। यह कलाई पर सुरक्षित, चलते-फिरते भुगतान करने की सुविधा की पेशकश करता है और जीवन शैली से प्रेरित वेयरेबल बनाने के लिए सुविधा के साथ नवोन्मेष के मेल के बोट के दृष्टिकोण को दर्शाता है।

अ डिस्प्ले दॅट शाइन्स, फीचर्स दॅट डिलिव्हर

• 240×282 रेज़ॉल्यूशन और 550 निट्स ब्राइटनेस के साथ 1.96 इंच का शानदार एचडी डिस्प्ले जो असाधारण स्पष्टता प्रदान करता है – सीधी धूप में भी

• समय और नोटिफिकेशन तक त्वरित पहुंच के लिए वेक जेस्चर

• छवियों, थीम या कलाकृतियों के साथ अपने होम स्क्रीन को निजीकृत करने के लिए डीआईवाय वॉच फेस स्टूडियो

फिटनेस और यूटिलिटी बिल्टइन

• फ़िटनेस माइलस्टोन हासिल करके बोट कॉइन हासिल करें – ये कॉयन बोट ऑफर के लिए रि

डीम करने योग्य है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button