रीवा

रोजगार मेले में 345 युवाओं को मिला रोजगार

रोजगार मेले में 345 युवाओं को मिला रोजगार

 

रीवा विशाल समाचार संवाददाता. युवा संगम कार्यक्रम के तहत शिक्षण संस्थाओं में रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के मार्गदर्शन में महावीर आईटीआई रीवा में रोजगार मेला आयोजित किया गया। इसमें 413 आवेदकों ने पंजीयन कराया। मेले में शामिल 13 कंपनियों ने 345 युवाओं का चयन किया। उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में आमधनी प्रा. लि. एमआरएफ टायर्स गुजरात ने 8, अपोलो टायर्स याजाकी धूत ट्रांसमिशन गुजरात ने 2, एल एण्ड टी कंस्ट्रक्शन कांचीपुरम ने 27, शक्ति पंप इंडिया लि. पीथमपुर धार ने 26, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा नासिक महाराष्ट्र ने 80, प्रगतिशील एग्रोटेक प्रा. लि. रीवा ने 16, एचडीएफसी लाइफ इश्योरेन्स कंपनी लिमि. रीवा ने 21, प्रगतिशील बायोटेक प्रा. लि. रीवा ने 36, भारती एक्सा लाईफ इंश्योरेंस प्रा. लि. रीवा ने 22, ग्रेट आग्र्रेनिक डायमंड कंपनी लि. सागर ने 25, स्वतंत्र माइक्रोफिन प्रा. लि. भोपाल ने 20 तथा ओत्सुका फार्मास्युटिकल इंडिया प्रा.लि. अहमदाबाद गुजरात 62 युवाओं का चयन किया। रोजगार मेले के सफल आयोजन में जिला रोजगार कार्यालय तथा आईटीआई के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button