
गोदरेज प्रॉपर्टीज ने पुणे के अपर खराड़ी क्षेत्र में लगभग 16 एकड़ भूमि खरीदी
कंपनी का इस माह में खराड़ी-वाघोली क्षेत्र में यह दूसरा भूमि अधिग्रहण
दोनों परियोजनाओं से संयुक्त रूप से लगभग ₹7,300 करोड़ का संभावित राजस्व
पुणे: भारत के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड (GPL) (बीएसई स्क्रिप आईडी: GODREJPROP) ने आज घोषणा की कि उसने पुणे के अपर खराड़ी क्षेत्र में लगभग 16 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया है, जिस पर एक प्रीमियम आवासीय और हाई-स्ट्रीट रिटेल परियोजना विकसित की जाएगी।
इस प्रस्तावित परियोजना से करीब 2.5 मिलियन वर्ग फुट विकासात्मक क्षेत्र मिलने का अनुमान है, जिससे लगभग ₹3,100 करोड़ का संभावित राजस्व उत्पन्न होने की संभावना है।
यह भूखंड रणनीतिक रूप से खराड़ी-वाघोली के माइक्रो मार्केट में स्थित है, जो पुणे के उभरते रियल एस्टेट कॉरिडोर में गिना जाता है। इस क्षेत्र की प्रमुख व्यावसायिक हब्स – विमान नगर, मगरपट्टा, हडपसर – से मजबूत कनेक्टिविटी है। इसके अलावा, आसपास उत्कृष्ट सामाजिक अवसंरचना उपलब्ध है, जिसमें प्रमुख शिक्षण संस्थान, अस्पताल, मॉल, रेस्त्रां और प्रीमियम होटल्स शामिल हैं, जो इसे घर खरीदारों के लिए और भी आकर्षक बनाते हैं।
गोदरेज प्रॉपर्टीज के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव पांडे ने कहा:
“मजबूत अवसंरचना और बेहतरीन कनेक्टिविटी के चलते अपर खराड़ी क्षेत्र पुणे के सबसे तेजी से विकसित हो रहे रियल एस्टेट कॉरिडोर्स में शामिल हो गया है। यह इस क्षेत्र में हमारा दूसरा भूमि अधिग्रहण है, जो न केवल इस इलाके में बढ़ती मांग को दर्शाता है, बल्कि पूरे भारत में उच्च संभाव्यता वाले शहरी क्लस्टर्स में विस्तार की हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
हमारा उद्देश्य इस परियोजना को विचारपूर्वक डिज़ाइन कर दीर्घकालिक मूल्य निर्माण करना है, जो भविष्य में निवासियों के जीवनस्तर को बेहतर बनाएगा।”


