
नवीन पुस्तक का विमोचन: “वर्क-लाइफ बैलेंस पर केंद्रित शोध” — डॉ. तुषार निकाळजे का महत्वपूर्ण प्रयास
पुणे : प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत चुनाव कर्मियों के कार्य-जीवन संतुलन (वर्क-लाइफ बैलेंस) पर आधारित एक महत्वपूर्ण शोधात्मक पुस्तक का प्रकाशन हाल ही में हुआ है। यह पुस्तक जाने-माने शोधकर्ता डॉ. तुषार निकाळजे द्वारा लिखी गई है, जिसे प्रतिष्ठित ई एस एन पब्लिकेशन्स, तमिलनाडु द्वारा प्रकाशित किया गया है।
इस पुस्तक में चुनाव कार्य से जुड़े कर्मचारियों को पेश आने वाली समस्याओं, उनके मानसिक और सामाजिक प्रभावों तथा इनसे निपटने के लिए आवश्यक प्रशासनिक सुधारों पर विस्तार से चर्चा की गई है। पुस्तक में सुझाए गए उपाय न केवल चुनाव कर्मियों के अनुभवों को समझने में मदद करेंगे, बल्कि भविष्य की चुनाव प्रणाली को अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में भी मार्गदर्शन करेंगे।
डॉ. निकाळजे का मानना है कि “यह पुस्तक शोधकर्ताओं, पत्रकारों, प्रशासनिक अधिकारियों और चुनाव तंत्र से जुड़े सभी लोगों के लिए उपयोगी साबित होगी। साथ ही ‘एक देश, एक चुनाव’ जैसी भावी योजनाओं के संदर्भ में भी यह पुस्तक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।”
पुस्तक जल्द ही प्रमुख पुस्तक विक्रेताओं और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगी।


