पूणेराजस्थानशिक्षण

नीट में एलन के टॉप-10 में 4 स्टूडेंट एवं टॉप-100 में 39 स्टूडेंट

नीट में एलन के टॉप-10 में 4 स्टूडेंट एवं टॉप-100 में 39 स्टूडेंट

एलन के मृणाल झा एआईआर-4 और आशी सिंह ऑल इंडिया गर्ल्स में रैंक-2

 

पुणे,कोटा: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से घोषित नीट-यूजी 2025 के रिजल्ट्स में एलन करियर इंस्टीट्यूट ने एक बार फिर श्रेष्ठता साबित कर दी है।

 

नीट–यूजी 2025 में एलन करियर इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स ने देश में टॉप रैंक्स के साथ-साथ बड़ी संख्या में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन सुनिश्चित किया है।

 

एलन करियर इंस्टीट्यूट के सीईओ नितिन कुकरेजा ने बताया कि परिणामों में एलन के क्लासरूम कोर्स के स्टूडेंट मृणाल झा ने ऑल इंडिया रैंक–04 प्राप्त की। वे ऑल इंडिया टॉप–10 में स्थान बनाने वाली छात्राओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी हैं। इसके अलावा नितिन शर्मा ऑल इंडिया रैंक 07, मयंक गुप्ता ऑल इंडिया रैंक 08 प्राप्त कर चुके हैं, जो शीर्ष 10 रैंक में शामिल हैं। तीनों छात्र एलन के क्लासरूम स्टूडेंट्स हैं। आज आनंदा ने ऑल इंडिया रैंक 10 प्राप्त की। वही दूसरी ओर छात्रा शिक्षा चौधरी व आशी सिंह ने ऑल इंडिया रैंक 12 प्राप्त की। आशी सिंह ऑल इंडिया गर्ल्स में रैंक–2 पर रही। वहीं एलन के 39 स्टूडेंट्स ने ऑल इंडिया टॉप–100 में स्थान प्राप्त किया है। इसमें 30 क्लासरूम प्रोग्राम से हैं। एलन की ऑनलाइन टेस्ट सीरीज भी लाभकारी रही है।

 

एलन के निदेशक श्री गोविन्द माहेश्वरी, राजेश माहेश्वरी, डॉ. नवीन माहेश्वरी व डॉ. बृजेश माहेश्वरी ने सभी सफल स्टूडेंट्स व उनके अभिभावकों को बधाई दी है।

 

सीईओ नितिन कुकरेजा ने बताया कि गुणवत्ता के साथ-साथ संख्या की दृष्टि से भी एलन के परिणाम बेहतर रहे हैं। परिणाम ऐसे समय आए हैं जब बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ऐसे संस्थानों से जुड़ रहे हैं, जिनका प्रवेश गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए सुनिश्चितता प्राप्त नहीं है।

 

उन्होंने कहा कि एलन श्रेष्ठता में विश्वास रखता है। श्रेष्ठ माहौल, श्रेष्ठ फैकल्टीज के साथ ही एलन श्रेष्ठ परिणाम दे रहा है। मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम्स में गत 16 वर्षों में एलन के 13 क्लासरूम स्टूडेंट्स ने ऑल इंडिया रैंक–1 हासिल की है। वर्ष 2024 में एलन के क्लासरूम स्टूडेंट भाविक बंछोड़ ने ऑल इंडिया रैंक–1 प्राप्त की थी। वहीं एलन के 4 स्टूडेंट्स ऑल इंडिया टॉप–10 में रहे थे। इसका लाभ गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजों की सीटों पर 10450 से अधिक स्टूडेंट्स को प्राप्त हुआ।

 

उन्होंने कहा कि एलन परिणामों की ऑथेंटिसिटी एवं ट्रांसपेरेंसी में भी विश्वास रखता है। इसे बरकरार रखने के लिए प्राप्त रिजल्ट्स को सत्यापित करने की ऑडिट प्रक्रिया एवं ई–वेरिफिकेशन की प्रक्रिया अपनाई जाती है।

 

उल्लेखनीय है कि नीट–यूजी–2025 के परिणामों में एलन करियर इंस्टीट्यूट के क्लासरूम स्टूडेंट रजित गुप्ता ने ऑल इंडिया टॉप किया। टॉप–10 में 4 क्लासरूम स्टूडेंट्स और टॉप–100 में 46 स्टूडेंट्स एलन से रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button