अदानी महाराष्ट्र प्रीमियर लीग 2025: ईगल नाशिक टायटन्स और 4S पुणेरी बाप्पा के बीच आज अपराजितों की टक्कर
पुणे : महाराष्ट्र क्रिकेट संघटना द्वारा आयोजित अदानी महाराष्ट्र प्रीमियर लीग (एमपीएल) 2025 में मंगलवार, 10 जून को गहुंजे के महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में सभी छह टीमों के मुकाबले देखने को मिलेंगे।
सुबह 9:30 बजे पहले मैच में रत्नागिरी जेट्स का सामना रायगड रॉयल्स से होगा। रत्नागिरी ने अपने चौथे मैच में सातारा वॉरियर्स को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की थी, जबकि रायगड रॉयल्स को अपने पिछले मैच में 4S पुणेरी बाप्पा से 99 रन की बड़ी हार मिली थी।
दोपहर 2 बजे पीबीजी कोल्हापूर टस्कर्स और सातारा वॉरियर्स आमने-सामने होंगे। कोल्हापूर ने टूर्नामेंट की शुरुआत जीत से की थी, लेकिन अगले मैच में ईगल नाशिक टायटन्स से हार गए थे।
शाम 7 बजे सबसे बड़ा मुकाबला ईगल नाशिक टायटन्स और 4S पुणेरी बाप्पा के बीच होगा। दोनों ही टीमें अब तक टूर्नामेंट में अपराजित हैं। प्रशांत सोलंकी की अगुवाई वाली नाशिक टीम ने रत्नागिरी, सातारा और कोल्हापूर को हराया है, जबकि पुणेरी बाप्पा ने रत्नागिरी और रायगड को हराकर शानदार प्रदर्शन किया है।
प्रशंसकों को मंगलवार को रोमांचक मुकाबलों की पूरी सौगात मिलेगी, जिसमें अपराजित टीमों की भिड़ंत मुख्य आकर्षण रहेगी।


