ताजा समाचारपूणे

सफल हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, पतली गली में फंसे गौवंश को सुरक्षित निकाला गया

सफल हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, पतली गली में फंसे गौवंश को सुरक्षित निकाला गया
ताड़ीवाला रोड पर प्रशासन की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी

पुणे डीएस तोमर:  ताड़ीवाला रोड क्षेत्र की एक पतली गली में फंसे गौवंश को बचाने के लिए चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन रविवार को शाम करीब ६ बजे सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। स्थानीय नागरिकों की सतर्कता और प्रशासन की तत्परता से यह अभियान एक उदाहरण बन गया।

गौवंश के गली में फंसे होने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम, पुलिस बल, पशुसंवर्धन विभाग तथा पुणे महानगरपालिका की आपातकालीन प्रतिक्रिया इकाई तुरंत मौके पर पहुंची। करीब 7 घंटे चले इस अभियान का नेतृत्व मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री राजेंद्र जाधव और पशुसंवर्धन अधिकारी डॉ. स्वाति देशमुख ने किया।

रेस्क्यू टीम को संकरी जगह, अंधेरा और सीमित साधनों के चलते कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन अधिकारियों ने संयम और रणनीति से काम लिया। स्थानीय निवासी भी मौके पर बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और उन्होंने प्रशासन को आवश्यक सहायता प्रदान की।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री राजेंद्र जाधव ने बताया, “यह एक संवेदनशील ऑपरेशन था। गली बहुत संकरी थी और गौवंश तनाव में था, लेकिन टीम ने धैर्य और समर्पण से कार्य करते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाला।”

गौवंश की हालत स्थिर बताई जा रही है और उसे पशु चिकित्सकों की निगरानी में रखा जायेगा है। प्रशासन ने इस कार्य में सहयोग करने वाले सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button