रीवा

करियाझर बांध में जनजाति परिवार करेंगे मछली पालन

करियाझर बांध में जनजाति परिवार करेंगे मछली पालन

 

रीवा विशाल समाचार: रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान विकासखण्ड की दूरस्थ ग्राम पंचायत इटार पहाड़ उन्नत ग्राम योजना में शामिल है। इस पंचायत के करियाझर गांव में मुख्य रूप से जनजाति परिवार निवास कर रहे हैं। उप संचालक मछली पालन डॉ. अंजना सिंह ने गांव का भ्रमण करके आदिवासी परिवारों को मछली पालन के लिए प्रेरित किया। इस संबंधम में उप संचालक ने बताया कि गांव के करियाझर बांध में लगभग साल भर पानी रहता है। इसमें पहाड़ के प्राकृतिक जल स्त्रोतों से पानी की निरंतर आवक होती है। जल गंगा संवर्धन अभियान में वन विभाग तथा ग्राम पंचायत मिलकर बांध के जल स्त्रोतों की सफाई और सुधार के कार्य करने की आवश्यकता है। ग्राम वासियों को मछली पालन विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी। उन्हें करियाझर बांध में मछली पालन के लिए प्रेरित किया गया साथ ही धरती आबा योजना का लाभ देने के लिए पात्र हितग्राहियों के आवेदन पत्र भरवाये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button