सीतामढ़ी

आयुष्मान कार्ड निर्गत करने एवं 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड का निर्माण करने हेतु 26 से 28 मई तक सरकार के निर्देश के आलोक में जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा

आयुष्मान कार्ड निर्गत करने एवं 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड का निर्माण करने हेतु 26 से 28 मई तक सरकार के निर्देश के आलोक में जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा

 

विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी 

सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना तथा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड निर्गत करने एवं 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड का निर्माण करने हेतु 26 से 28 मई तक सरकार के निर्देश के आलोक में जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा।उक्त अभियान के दौरान प्रत्येक गांव, पंचायत सरकार भवन, प्रखंड कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय और समाहरणालय के अलावा मुख्य पार्कों, मॉर्निंग वॉक स्थलों पर भी विशेष काउंटर लगाए जायेंगे जहां कार्ड बनवाने की सुविधा दी जाएगी। इस बाबत आज समाहरणालय के विमर्श सभा कक्ष में जिलाधिकारी श्री रिची पांडे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार कि इस महत्वाकांक्षी अभियान को धरातल पर उतारने की दिशा में सभी पदाधिकारी पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को आयुष्मान कार्ड से आच्छादित किया जा सके। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वार्ड स्तर पर माइक्रो प्लान बनाते हुए उक्त कार्य को करना सुनिश्चित किया जाए। सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी इसका सतत अनुश्रवण करेंगे। उन्होंने कहा कि 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को चाहे उनकी सामाजिक/ आर्थिक स्थिति कुछ भी हो आयुष्मान वय वंदना कार्ड से आच्छादित किया जाए। छूटे हुए सभी लाभुकों को आयुष्मान कार्ड से आच्छादित किया जाए।सीएससी संचालक, आशा कार्यकर्ता, पंचायती राज कार्यपालक सहायक, अन्य ऑपरेटर के सहयोग से शिविर आयोजन की बात कहीं गई।जिलास्तर पर प्रचार-प्रसार और बायोमैट्रिक उपकरण की व्यवस्था की जिम्मेवारियां डीपीसी और डीआइटीएम दी गयी है। सिविल सर्जन, डीपीसी एवं डीआइटीएम द्वारा शिविर का संचालन, प्रशिक्षण और व्यवस्था किया जायेगा।प्रखंड स्तर पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सेवक शिविर की भौतिक व्यवस्थाएं करेंगे। कार्ड निर्माण प्रक्रिया का संचालन निर्धारित प्रशिक्षित ऑपरेटरों के माध्यम से किया जायेगा। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने स्तर से पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर पात्र लाभार्थी को निर्धारित तिथि पर शिविर तक लाने का अनुरोध करेंगे। ग्राम पंचायत हेतु तैयार माइक्रो प्लान के अनुरूप शिविर स्थल पर वैसे पात्र लाभार्थी जिनका कार्ड निर्माण नहीं हुआ है, को अनिवार्य दस्तावेजों( व्यक्तिगत पहचान हेतु आधार कार्ड और पारिवारिक सदस्य सत्यापन हेतु राशन कार्ड) के साथ शिविर स्थल तक लाने की जिम्मेदारी संबंधित वार्ड सदस्य ,जीविका दीदी, आशा तथा एएनएम की होगी।इस आशय का निर्देश डीएम के द्वारा दिया गया। बैठक में डीडीसी मनन राम सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे जबकि सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button