
जिले के 6 केंद्रों पर आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा(नीट यूजी) शांतिपूर्ण संपन्न।
सीतामढ़ी:आज जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय के द्वारा बरियारपुर हाई स्कूल एवं केंद्रीय विद्यालय में चल रहे परीक्षा का जायजा लिया गया। परीक्षा को निष्पक्ष,कदाचारमुक्त,पारदर्शी व त्रुटि रहित आयोजित करने के मद्देनजर प्रशासनिक स्तर पर मुकम्मल तैयारी की गई थी। सभी केंद्रों पर दंडाधिकारियों के साथ-साथ पुलिस अधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए थे।



