सीतामढ़ी

जिला नियोजनालय, सीतामढ़ी द्वारा आज दिनांक-28.04.2025 को एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया

जिला नियोजनालय, सीतामढ़ी द्वारा आज दिनांक-28.04.2025 को एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया

सीतामढ़ी विशाल समाचार संवाददाता

बिहार सरकार, श्रम संसाधन विभाग के निदेशनुसार जिला नियोजनालय, सीतामढ़ी द्वारा आज दिनांक-28.04.2025 को एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्घाटन श्री रिची पाण्डेय, जिला पदाधिकारी, महोदय द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।इस अवसर पर श्री रामाकान्त, श्रम अधिक्षक, श्री हरेराम मण्डल प्राचार्य आई०टी०आई०, जिला नियोजन पदाधिकारी, श्री प्रणव प्रतीक, श्री कुशवाहा कुमार अमलेन्दु, प्रबंधक, जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र, सीतामढ़ी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

मंच का संचालन श्री अमन कुमार, यंग प्रोफेशनल जिला नियोजनालय, सीतामढ़ी द्वारा किया गया। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा युवक/युवतियों को ज्यादा से ज्यादा नियोजन मेले का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही उन्होंने बताया कि नियोजन मेला विगत वर्षों से विभाग द्वारा आयोजित किया जाता है जिसमें शिक्षित बेरोजगार युवाओं ने अपने लिए रोजगार एवं स्वरोजगार प्राप्त किया है। साथ ही जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा शिक्षण संस्थानों से प्रशिक्षण प्राप्त युवक/युवतियों को प्रमाण-पत्र वितरण किया गया। श्रम अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे- अप्रवासी भारतीय, बाल मजदूर उन्मूलन कार्यक्रम, विवाह योजना, मृत्यु लाभ, शताब्दी इत्यादी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। प्राचार्य, आई०टी०आई०, सीतामढ़ी द्वारा आई०टी०आई० से संचालित योजनाओं जैसे अप्रेन्टिसशिप, PM विश्वकर्मा योजना, विभिन्न ट्रेडों इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, फिटर, मोटर इत्यादी में प्रशिक्षण प्राप्त युवक/युवतियों को ज्यादा से ज्यादा नियोजन मेला का लाभ हेतु प्रेरित किया गया। प्रबंधक, डी०आर०सी०सी०सी० द्वारा विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। श्री प्रणव प्रतीक, जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा जिला नियोजनालय में संचालित योजनाओं जैसे NCS Portal पर निबंधन, जॉब कैम्प, नियोजन मेला, टूल किट, स्टडी किट, निःशुल्क लाईसेंस, सी०आई०सी०सी०, एम०एस०सी०सी०, नि:शक्तजनों के लिए विशेष शिविर तथा समग्रपूरक नियोजन कक्ष के बारे में विस्तार से बताया गया।उन्होंने बताया कि मेला में 21 कंपनियों और 04 शिक्षण से जुड़े हुये विभागों द्वारा स्टॉल लगाये गये हैं, जिसमें युवाओं के लिए रोजगार एवं प्रशिक्षण हेतु बहुत ही अच्छा अवसर उपलब्ध है। जिसमें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की नामचीन कंपनियों के द्वारा रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इस एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला के द्वारा सैकड़ों युवक/युवतियों को रोजगार एवं स्वरोजगार हेतु अवसर प्राप्त हुआ। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी स्टॉल पर उपस्थित नियोजकों का निरीक्षण करते हुए जॉब संबंधित विस्तृत जानकारियों ली गई। साथ ही उन्होंने जिला नियोजन पदाधिकारी से कहा कि नियोजकों का मॉनिटरिंग करते रहे एवं जो भी अंतिम रूप से चयनित हुए हैं उनका रिपोर्ट देते रहे।

 

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा युवक / युवतियों को बताया गया कि ज्यादा से ज्यादा नियोजन मेले का लाभ उठाएं। कहा कि आज इस मेला में बहुत सारे सेक्टरों में रोजगार के रिक्तियां उपलब्ध है, जिससे आवेदक रोजगार व स्वरोजगार प्राप्त कर सकते हैं। वही जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि इस नियोजन मेले में 21 निजी क्षेत्रों की कंपनियों तथा 04 सरकारी विभागों के काउंटर भी लगाए गए। निजी कंपनियों ने लगभग 2000 रिक्तियों के विरुद्ध कुल 987 बायोडाटा प्राप्त हुआ। जिसमें से 451 आवेदकों का शॉर्टलिस्टिंग नियोजन स्थल पर चयन के लिए किया गया। बाकी कंपनियों साक्षात्कार के उपरांत चयन की प्रक्रिया की जायेगी साथ ही सरकारी कार्यालयों श्रम अधीक्षक का कार्यालय, जिला निबंधन-सह-परामर्श केन्द्र, जिला उद्योग विभाग, आत्मा, जन शिक्षा संस्थान द्वारा 142 आवेदकों का प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार हेतु आवेदन प्राप्त किया गया। इस नियोजन मेले में लगभग 1206 आवेदकों ने भाग लिया।

 

आयोजित जॉब कैम्प के सफल संचालन में UDC श्रीमती पूनम कुमारी, लिपिक श्री संवींद्र कुमार, यंग प्रोफेशनल श्री अमन कुमार, जिला कौशल प्रबंधक श्री कुमार रितुराज, जिला कौशल प्रबंधक श्री चंदन कुमार, कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री अवनीश कुमार, कार्यालय परिचारक श्री सचीवन कुमार, श्री शिवशंकर प्रसाद, श्री राजकिशोर कुमार, पप्पु कुमार, अजय कुमार तथा जिला नियोजनालय के अन्य कर्मचारियों का सक्रिय सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button