
बहुजनों पर हो रहे अन्याय के खिलाफ आम जनता को जागरूक करें :- सुश्री बहन मायावती
बसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
पुणे: देश की आयरन लेडी, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री, शोषित, वंचित, उपेक्षितों की बुलंद आवाज़, सुश्री बहन मायावती जी की अध्यक्षता में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 2 मार्च 2025 को लखनऊ में सम्पन्न हुई। बैठक में देशभर के प्रमुख राष्ट्रीय नेता, पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे। महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सुनील डोंगरे, प्रदेश महासचिव मुकुंददादा सोनवणे, प्रदेश महासचिव और पश्चिम महाराष्ट्र के मुख्य प्रभारी डॉ. हुलगेश चलवादी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामचंद्र जाधव बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में माननीय बहनजी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए सभी प्रदेश कार्यकारिणी के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में पार्टी नेता आकाश आनंद को सभी पदों से मुक्त करने का निर्णय माननीय बहनजी ने घोषित किया। कार्यकारिणी की बैठक में आनंद कुमार साहब और पूर्व सांसद इंजीनियर रामजी गौतम को राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में चुने जाने की जानकारी डॉ. चलवादी ने रविवार (2 मार्च) को दी।
उपस्थितों को संबोधित करते हुए सुश्री बहन मायावती जी ने कहा कि “अन्नदाताओं को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (GST) लगाकर आम जनता पर बोझ बढ़ा दिया है। लोगों के बीच जाकर बताइए कि सत्ताधारी दल बहुजनों पर अन्याय कर रहा है और उनका शोषण कर रहा है।” उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के बजट में किए गए दावे खोखले साबित हो रहे हैं और करोड़ों गरीब, दलित, बेरोजगार, आदिवासी, पिछड़े वर्ग के लोग एवं मजदूरों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने विकास से वंचित लोगों के लिए काम करने का निर्देश दिया।
आगामी चुनावों में सभी को पार्टी निष्ठा के साथ काम करते हुए बहुजन आंदोलन को और मजबूत करने का आह्वान बहनजी ने किया, ऐसा डॉ. चलवादी ने बताया। सुश्री बहन मायावती जी ने यह भी निर्णय लिया कि उनके जीवनकाल तक पार्टी का कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा। मान्यवर कांशीराम साहब द्वारा देखे गए सपने के अनुरूप आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान बैठक में किया गया।
महाराष्ट्र बहुजन समाज पार्टी की ओर से नवनियुक्त राष्ट्रीय समन्वयक आनंद कुमार साहब और पूर्व सांसद इंजीनियर रामजी गौतम साहब को बधाई दी गई।
…….


