सीतामढ़ी

जिले के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों में आवास विहीन परिवारों का आवास प्लस —2024 में सर्वेक्षण से संबंधित जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय परिचर्चा भवन में किया गया

जिले के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों में आवास विहीन परिवारों का आवास प्लस —2024 में सर्वेक्षण से संबंधित जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय परिचर्चा भवन में किया गया

विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी

जिले के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों में आवास विहीन परिवारों का आवास प्लस —2024 में सर्वेक्षण से संबंधित जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय परिचर्चा भवन में किया गया।जिला स्तरीय प्रशिक्षण में जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय,उप विकास आयुक्त मनन राम,अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन बृज किशोर पांडे, निदेशक डीआरडीए राजेश भूषण सहित सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थितथे। बैठक में उपस्थित जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण अंतर्गत सभी पात्र अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिवारों को प्रतीक्षा सूची में सम्मिलित करना है। उन्होंने कहा कि पूरी

पारदर्शिता के साथ सर्वे का कार्य किया जाए एवं नियमित रूप से इसका अनुश्रवण किया जाए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताया गया कि पंचायतों के लिए आवास सहायक, पंचायत रोजगार सेवक ,पंचायत सचिव जो सर्वेयर हैं उनके द्वारा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति टोलों में सर्वेक्षण के दौरान विकास मित्र अनिवार्य रूप से साथ रहेंगे। सर्वेक्षण के दरम्यान विकास मित्र अपने साथ संबंधित पंचायत/टोले का विकास रजिस्टर –2.0 में उपलब्ध आवास विहीन अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिवारों की सूची अपने साथ रखेंगे एवं सर्वेक्षण के अनुरूप अपने आंकड़ों में ऑनलाइन सुधार करेंगे।वहीं जिला कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया कि विकास मित्रों को विकास रजिस्टर वर्जन —2.0 में आवास विहीन परिवारों की सूची एवं आवास हेतु अपात्र परिवारों की सूची उपलब्ध कराएंगे।

बताया गया कि संबंधित सर्वेयर एवं विकास मित्र एक साथ पंचायत के अनुसूचित जाति एवं जनजाति टोला में भ्रमण करेंगे एवं विकास मित्र की पहचान एवं सहयोग से आवास प्लस –2024 पर परिवारों का प्रधानमंत्री आवास योजना ,ग्रामीण के लिए सर्वेक्षण करेंगे।

 

निर्देश दिया गया की वैसे टोले जिसमें पारिवारिक आंकड़ा दर्ज नहीं है लेकिन अनुसूचित जाति एवं जनजाति परिवार अधिवासित है उनका भी सर्वेक्षण विकास मित्र अपनी उपस्थिति में करवाना सुनिश्चित करेंगे। निर्देश दिया गया कि साथ ही अनु जाति/ जनजाति पात्र परिवार सर्वेक्षण से वंचित न रहे इसका विशेष ध्यान रखा जाए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित निदेशक डीआरडीए ने बताया कि 15 एवं 16 फरवरी को प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन होगा।उन्होंने कहा कि 18 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक इस संबंध में विशेष अभियान चलाया जाएगा।जानकारी दी कि अभी तक 13992 परिवारों का सर्वेक्षण किया गया है। उक्त कार्यक्रम में जिला जन संपर्क अधिकारी कमल सिंह भी उपस्थिति थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button