
जिला यक्ष्मा पदाधिकारी सीतामढ़ी डॉक्टर जेड जावेद द्वारा बताया गया कि वर्ष 2024 अंतर्गत जिले में कुल 34 पंचायतों को टीवी मुक्त पंचायत घोषित किया जाना है
विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी
जिला यक्ष्मा पदाधिकारी सीतामढ़ी डॉक्टर जेड जावेद द्वारा बताया गया कि वर्ष 2024 अंतर्गत जिले में कुल 34 पंचायतों को टीवी मुक्त पंचायत घोषित किया जाना है । टीवी मुक्त पंचायत घोषित किए जाने हेतु कुल छः इंडिकेटर पर लक्ष्य प्राप्त करना है जिसमें चिन्हित पंचायत में 30 प्रति हजार से अधिक टीवी जांच किया जाना है, एक प्रति हजार से कम टीवी मरीज का नोटिफिकेशन किया जाना है, विगत वर्ष में निबंधित टीवी मरीजों में से 85% मरीजों को क्योंर एवं ट्रीटमेंट कंप्लीटेड होना चाहिए। चालू वर्ष में निबंधित मरीजों का 60% यूडीएसटी जांच, 100% मरीजों का निश्चय पोषण योजना अंतर्गत डीबीटी भुगतान एवं 100% मरीजों का निश्चय फूड बॉस्केट दिया जाना होना चाहिए। विभाग द्वारा सभी इंडिकेटर पर लक्ष्य प्राप्त करने हेतु पूर्ण प्रयास किया जा रहा है परंतु यक्ष्मा मरीजों को फूड बास्केट उपलब्ध कराने हेतु संबंधित पंचायतों के मुखिया जी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का सहयोग अपेक्षित है जिसके लिए लगातार संपर्क किया जा रहा है। डीईओ सह लेखापाल रंजन शरण द्वारा बताया गया कि परसौनी प्रखंड के एसटीएस सुधा कुमारी के पहल पर श्री दिनेश प्रसाद यादव कठौर पंचायत के मुखिया जी द्वारा आगे बढ़ते हुए अपने पंचायत अंतर्गत निबंधित सभी 9 यक्ष्मा मरीजों को गोद लेकर एक मिसाल कायम किया गया है जिसका अनुसरण अन्य पंचायतों में भी भविष्य में किया जाएगा ।
डॉ जावेद द्वारा बताया गया कि वर्तमान में जिले में 100 दिवसीय सघन यक्ष्मा जागरूकता एवं खोज अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत लगभग 50000 वल्नरेबल पोपुलेशन को चिन्हित कर 48900 स्क्रीनिंग किया गया एवं लगभग 5500 एक्स-रे एवं 3000 नाट जांच कर 42 मरीजों को अभी तक टीबी का ईलाज प्रारंभ कराया जा चुका है। यह अभियान विश्व यक्ष्मा दिवस 24 मार्च 2025 तक चलेगा जिसके लिए प्रत्येक दिन पंचायत में कैंप किया जा रहा है।



