
किसान विजय कुमार के खेत पहुँचे जिला पदाधिकारी
फसल कटनी प्रयोग के निरीक्षण के क्रम में स्वयं हँसुआ लेकर फसल कटनी किया
विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी: बिहार राज्य फसल सहायता योजना अन्तर्गत गेंहू की कटनी प्रयोग का निरीक्षण जिला पदाधिकारी रिची पांडये के द्वारा डूमरा प्रखंड के रामपुर परोरी पंचायत में किया गया। जिला पदाधिकारी रिची पांडये किसानों के खेत पहुँचे। गौरतलब हो कि फसल कटाई प्रयोग उत्पादन एवं उपज दर , क्षति के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। इसके अंतर्गत कटनी का प्रयोग संभाविक रैंडम पद्धति से निकालकर प्लॉट का चयन किया जाता है,जिसमें प्लॉट का कट साइज 10 मीटर लंबा एवं 5 मीटर चौड़ा यानी कुल 50 वर्ग मीटर में किया जाता है। 50 वर्ग मीटर में किए गए कटनी में कुल 15 किलो 300 ग्राम गेंहू का उपज पाया गया। जिलाधिकारी ने स्थानीय किसानों से बात कर उनकी समस्यायों की जानकारी ली वही उनसे चल रही कृषि योजनाओं एवम कार्यक्रमो का फीड बैक भी लिया। उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता है। किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिले एवं उनकी आय में वृद्धि हो,इसको लेकर पूरी गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर लखी राम मुर्मु जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी ब्रजेश कुमार, अवर सांख्यिकी पदाधिकारी ,प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी एवं कृषि समन्वयक रणकेशरी सिंह, रौशन कुमार उपस्थित थे।



