सीतामढ़ी

वेटरन्स ऑल इंडिया सीतामढी़ (अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन) द्वारा बाजार समिति मंदिर प्रांगण में पूर्व सैनिक युवा समाजसेवीयों की एक बैठक अध्यक्ष सुबेदार मेजर रामबाबू महतो की अध्यक्षता में की

वेटरन्स ऑल इंडिया सीतामढी़ (अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन) द्वारा बाजार समिति मंदिर प्रांगण में पूर्व सैनिक युवा समाजसेवीयों की एक बैठक अध्यक्ष सुबेदार मेजर रामबाबू महतो की अध्यक्षता में की

सीतामढी विशाल समाचार टीम 

सीतामढी बिहार: वेटरन्स ऑल इंडिया सीतामढी़ (अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन) द्वारा बाजार समिति मंदिर प्रांगण में पूर्व सैनिक युवा समाजसेवीयों की एक बैठक अध्यक्ष सुबेदार मेजर रामबाबू महतो की अध्यक्षता में की गई जिसमें संगठन द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा एवं आगे की कार्य योजना एवं रूपरेखा तैयार किया गया, अध्यक्ष ने संगठन को और बेहतर बनाने के लिए अपना विचार साझा किया जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई। सभा का संचालन कर रहे पूर्व सैनिक अनिल कुमार ने बताया 21 से 26 जुलाई के मध्य पूरे देश में कारगिल विजय दिवस मनाए जाने को लेकर लोगों ने अपने सुझाव दिए।

सभी के सहमति से 23 जुलाई को सुबह 7 :00 बजे शहर के कारगिल चौक पर कारगिल विजय दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। संगठन के युवा संयोजक अग्नेय कुमार ने बताया समाज के सभी वर्गों के सहयोग से संगठन सीतामढी़ जिला में बेहतर कार्य कर रही है। सामाजिक धार्मिक प्रशासनिक सभी क्षेत्रों में संगठन का बेहतर योगदान है। इसको और बेहतर और मजबूत बनाने की जरूरत है। मौके पर युवा टीम के सुशील कुमार, पंकज झा, डॉ रंजीत कुमार, बाल्मीकि कुमार, विकेश पूर्वे, महिला विंग की अध्यक्ष सावित्री प्रसाद, सचिव नीरा गुप्ता, पूर्व सैनिक चन्देश्वर सिंह, मुकुंद कश्यप, लक्ष्मी प्रसाद, नगेंद्र साह समेत कई अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button