
विधानसभा अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट
मऊगंज धर्मेन्द्र गुप्ता प्रतिनिधि
रीवा एमपी: . विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम रीवा जिले के प्रवास के दौरान विधानसभा क्षेत्र देवतालाब का प्रति दिवस लगातार भ्रमण कर रहे हैं। भ्रमण के क्रम में श्री गौतम ने विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर गणमान्य नागरिकों से सौजन्य भेंट की। उन्होंने सूजी में ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, कनकेसरा में विष्णु पटेल, खैरा में प्रदीप पटेल तथा उचेहरा में आडीटर सिंह के निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की।

तथा उपस्थितजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को निराकरण के लिए निर्देशित किया। वर्षा के कारण मार्ग अवरूद्ध होने पर श्री गौतम ट्रैक्टर से आडीटर सिंह के निवास सौजन्य भेंट करने पहुंचे।

