
दुर्घटना में घायल इष्टदेव अग्निहोत्री को देखने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष
रीवा से विशाल समाचार टीम
रीवा एमपी: विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम दुर्घटना में घायल हुए टटिहरा निवासी इष्टदेव अग्निहोत्री को देखने नर्सिंग होम पहुंचे। उन्होंने अग्निहोत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सकों को समुचित उपचार के निर्देश दिए।

