सीतामढ़ी

संभावित बाढ़,सुखाड़ एवं पेयजल की आपूर्ति से संबंधित तैयारियों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा के मद्देनजर परिचर्चा सभाकक्ष में बैठक आहूत की गई

संभावित बाढ़,सुखाड़ एवं पेयजल की आपूर्ति से संबंधित तैयारियों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा के मद्देनजर परिचर्चा सभाकक्ष में बैठक आहूत की गई

सीतामढी से विशाल समाचार टीम 

सीतामढी बिहार: संभावित बाढ़,सुखाड़ एवं पेयजल की आपूर्ति से संबंधित तैयारियों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा के मद्देनजर परिचर्चा सभाकक्ष में बैठक आहूत की गई। बैठक में श्री देवेश चंद्र ठाकुर माननीय सभापति बिहार विधान परिषद, श्री पंकज मिश्रा माननीय विधायक रुनीसैदपुर ,श्री मोतीलाल प्रसाद माननीय विधायक रिगा,श्री दिलीप राय माननीय विधायक सुरसंड, माननीय नगर विधायक मिथिलेश कुमार माननीय विधायक बेलसंड संजय गुप्ता, सदस्य बिहार विधान परिषद रेखा कुमारी के साथ जिलाधिकारी सीतामढ़ी मनेश कुमार मीणा और जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी तथा तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।

बैठक में बाढ़, सुखाड़ 2023 को लेकर की गई तैयारियों को जिलाधिकारी ने पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया ।

विगत कई दिनों से वर्षा न होने के कारण जिले के पंचायतों ,गांवो में पानी का जल स्तर नीचे चले जाने के बाबत पेयजल की उपलब्धता में उत्पन्न कठिनाइयों के मद्देनजर उत्पन्न समस्याओं के निराकरण की दिशा में विस्तृत चर्चा की गई।

माननीय सभापति ने तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि घटते जलस्तर के कारण उत्पन्न समस्या के निराकरण के दिशा में सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें ताकि आम लोगों को समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को निर्देशित करते हुए कहा कि परिहार एवं सोनबरसा के साथ अन्य प्रखंडों में जल स्तर नीचे चले जाने के कारण पेयजल की उपलब्धता को लेकर जो समस्या उत्पन्न हो रही है उसके निराकरण की दिशा में ठोस कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाए। कार्यपालक अभियंता के द्वारा बताया गया कि 8500 नए चंपालाल की अधियाचना विभाग को भेजी गई है। सभापति महोदय एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पेयजल की उपलब्धता की समस्या लगभग सभी पंचायतों में है। अतः अधियाचित कि चापाकलों की संख्या बढ़ाते हुए कम से कम 20000 किया जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी तरह की दिक्कत हो तो उसे अवगत कराया जाए ताकि इसे सरकार के संज्ञान में लाया जा सके। इसके अतिरिक्त जिला पंचायती राज पदाधिकारी को भी निर्देशित किया गया कि जहां नल जल की समस्या किसी कारण से अवरुद्ध है तो तत्काल उसका निराकरण करते हुए शुद्ध पेयजल की उपलब्धता की दिशा में गंभीर प्रयास करना सुनिश्चित करें। लघु जल संसाधन इकाई द्वारा संचालित वैसे नलकूप जो कतिपय कारणों से चालू नहीं हो सके हैं उसे शुरू करवाने की दिशा में तीव्र गति से कार्य किया जाए। कुछ जनप्रतिनिधियों ने निजी ट्यूबवेल संचालित करने के मद्देनजर विद्युत आपूर्ति सुलभ कराने का अनुरोध किया।

बैठक में संभावित बाढ़ के मद्देनजर की गई तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। उन्होंने कहा कि हर स्तर पर मुकम्मल तैयारियां की गई है। सारे विभाग को निर्देशित किया गया है। हर स्तर पर संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।सभी मुख्य तटबन्ध सुरक्षित हैं।

पेयजल समस्या के निदान हेतु लोक स्वास्थ्य प्रमंडल सीतामढ़ी के पदाधिकारियों का कांटेक्ट नंबर*बाजपट्टी, रुनीसैदपुर, सोनबरसा, डुमरा एवं सीतामढ़ी नगर-श्री राजू कुमार,कनीयअभियंता-9092538793

बथनाहा-मो सफीअहमद- कनीय अभियंता:8700272146

परसौनी और बेलसंड-कनीय अभियंता श्रीमती रागिनी कुमारी-9472076508

रीगा,सुप्पी,बैरगनिया मेजरगंज ,नानपुर ,बोखडा
5 कनीय अभियंता, श्री संतोष कुमार गुप्ता:  7631016054

परिहार,पुपरी, चुरौत ,सुरसंड ,कनीय अभियंता मो सफी अहमद : 8700272146

श्री वैभव सुमन ,सहायक अभियंता: 8744963387

श्री प्रभाष गौतम ,सहायक अभियंता: 8544428662

नियंत्रण कक्ष दूरभाष संख्या:  06226-251818

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button