रिपोर्ट

पूर्वी चंपारण:-चार घरों में अचानक आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख !

अरविंद कुमार की रिपोर्ट :

पुर्वी चम्पारण के पताही थाना क्षेत्र के जिहूली पंचायत के सुरहा गाछी गांव में आग लगने से चार घरों की लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। आग लगी की घटना में जगदीश राउत, हरिंदर राउत, योगेंद्र राउत कमल राउत के घर में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट होने की खबर है। इस घटना में घर में रखा वस्त्र, खदान, फर्नीचर, साइकिल, नगदी सहित कई अन्य उपयोगी सामान जलकर नष्ट हो गए। घटना की खबर पर ग्रामीणों की भीड़ वहां जुट गई लेकिन आग पर काबू पाने के पहले ही लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो चुका था। घटना की खबर पर फायर बिग्रेड की वाहन भी पहुंची लेकिन पानी नहीं रहने की वजह से फायर बिग्रेड की वाहन महज दिखावा ही बनकर रह गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button