रिपोर्ट

पटना के हाथीदह में टला बड़ा रेल हादसा, ओवर शूट हुई ट्रेन! चालक गार्ड निलंबित !

रवि शंकर शर्मा की रिपोर्ट !

दानापुर मंडल के पटना-मोकामा रेल खंड के हाथीदह स्टेशन पर आज एक बड़ा रेल हादसा टल गया।इस हादसे के बाद मोकामा से लेकर दिल्ली तक रेल महकमे में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि दानापुर-टाटा सुपर एक्सप्रेस हाथीदह स्टेशन पर ठहराव के बावजूद नहीं रुकी और सिग्नल पार कर अचानक ठहर गयी।हाथीदह स्टेशन पर ट्रेन के नहीं रुकने से स्टेशन पर हड़कंप मच गया।ट्रेन पर सवार यात्री भी सकते में आ गए।आनन-फानन में ट्रेन के चालक और गार्ड को हिरासत में लेकर गहन जांच की जा रही है।हाथीदह स्टेशन पर जांच में यह जानने की कवायद की जा रही है कि किस अधिकारी की लापरवाही से ओवर शूट हुई है, और कैसे ट्रेन बिना रुके सिग्नल क्रॉस कर गई। जबकी टाटा दानापुर ट्रेन का स्थायी ठहराव हाथीदह में है, इस हादसे के बाद रेलवे के कई अधिकारी हाथीदह स्टेशन पर पहुंच कर तफ्तीश कर रहे हैं। घटना के बाद लोको पायलट राजेश कुमार श्रीवास्तव , वृजमोहन पासवान और गार्ड एम आई सिद्दीकी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button