सीतामढ़ी

जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव ने आकांक्षी जिला (एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट) के विभिन्न इंडिकेटरो से संबधित प्रगति का किया समीक्षा

जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव ने आकांक्षी जिला (एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट) के विभिन्न इंडिकेटरो से संबधित प्रगति का किया समीक्षा

सीतामढी बिहार: जिला पदाधिकारी सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय के विमर्श कक्ष में जिला स्तरीय आकांक्षी सूचकांकों पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।*
*शिक्षा विभाग के सूचकांकों के समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि शिक्षक एवं छात्र अनुपात पर ध्यान दें एवं प्राथमिक विद्यालय से उच्च विद्यालय में* *100% छात्रों का इनरोलमेंट* *सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी ने गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा में वृद्धि लेकर भी कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विशेषतः छात्रों के परफर्मेन्स के आधार पर शिकक्षको का मूल्यांकन करने का निदेश दिया। उन्होंने उपस्थित एलडीएम बैंकिंग सेवा को निर्देशित किया कि फाइनेंसियल इंक्लूजन से संबंधित प्रशिक्षण को कोरोना प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए ऑर्गेनाइज कराना शुरू करे। डीएम ने निर्देश दिया कि बैंको को किसान क्रेडिट कार्ड के आधार पर ऋण मुहैया कराने के लिये त्वरित कार्रवाई की जाये। स्वास्थ्य विभाग के समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि प्रत्येक मंगलवार को सभी पीएचसी में अनिवार्य रूप से एएनएम की बैठक करवाना सुनिश्चित करे। और साथ साथ स्वास्थ्य,आईसीडीएस, शिक्षा, समन्वय बैठक करंगे। और एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान करेंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि एम्बुलेंस सेवा को सहज एवम सुचारू सेवा के रूप में स्थापित करने को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाये,आवश्यकता पड़ने पर इसके एजेंसी के विरुद करवाई करने से नही हिचके। संस्थागत प्रसव को बढ़ाने हेतु सुदूर इलाकों में हेल्थ वेलनेश सेंटर को चिन्हित करके वहाँ प्रसव कराएं। उन्होंने कहा कि एनएम का मंगलवार सप्ताहिक बैठक में विस्तृत समीक्षा एवं उनका क्षमता वर्धन करना सुनिश्चित करेगे। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने कृषि,पशुपालन,पोषण आदि इंडिकेटर की समीक्षा कर संबधित पदाधिकारी को भी कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उक्त बैठक में डीडीसी विनय कुमार,सिविल सर्जन सीतामढ़ी डॉ सुरेश चंद्र लाल,डीआईओ डॉ एके झा , विकाश प्रशाखा पदाधिकारी विजय कुमार पाण्डेय, जिला शिक्षा पदाधिकारी, ओएसडी प्रशांत कुमार, ओएसडी सौरभ कुमार, डीपीओ आईसीडीएस रोचना माद्री, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक जिला मूल्यांकन अधिकारी पिरामल, केअर इंडिया से मानस कुमार, अनुकृति शर्मा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button